logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

स्कूलों में 127 दिन छुट्टी 239 दिन पढ़ाई, वर्ष 2016 में फरवरी 29 दिनों की होने के कारण होंगे 366 दिन : ग्रीष्मावकाश व रविवार मिलाकर 127 दिन रहेंगी छुट्टियां

स्कूलों में 127 दिन छुट्टी 239 दिन पढ़ाई, वर्ष 2016 में फरवरी 29 दिनों की होने के कारण होंगे 366 दिन : ग्रीष्मावकाश व रविवार मिलाकर 127 दिन रहेंगी छुट्टियां

√डीआइओएस ने जारी की छुट्टियों की सूची

√वर्ष 2016 में फरवरी 29 दिनों की होने के कारण होंगे 366 दिन

√ग्रीष्मावकाश व रविवार मिलाकर 127 दिन रहेंगी छुट्टियां

लखनऊ : वर्ष 2016 में माध्यमिक स्कूलों में 127 दिन छुट्टियां रहेंगी और 239 दिन पढ़ाई होगी। इस बार फरवरी 29 दिनों की होने के कारण साल में 366 दिन होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) उमेश त्रिपाठी की ओर से छुट्टियों की सूची जारी की गई। इस बार होली से लेकर शीतलाष्टमी के बीच छुट्टियां पड़ेंगी। दशहरे पर तीन दिन और दीपावली पर चार दिनों का अवकाश मिलेगा। वहीं 14 नवंबर बाल दिवस के दिन गुरुनानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा का अवकाश रहेगा। जबकि नौ सरकारी छुट्टियां इस बार रविवार को पड़ रही हैं।

डीआइओएस उमेश त्रिपाठी ने बताया कि 127 दिन इस पर छुट्टियां रहेंगी और 239 दिन शैक्षिक दिवस के होंगे। शुक्रवार को मकर संक्रांति व शनिवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती का अवकाश रहेगा। इसके बाद 22 जनवरी को ग्यारहवीं शरीफ, 24 जनवरी रविवार को जननायक कपरूरी ठाकुर जयंती, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होगी। फरवरी में 12 फरवरी को बसंत पंचमी व 22 फरवरी को संत रविदास जयंती का अवकाश रहेगा। इसके बाद सात मार्च को महाशिवरात्रि, 22 से 24 मार्च तक होली, 25 मार्च को गुड फ्राइडे, 28 मार्च को ईस्टर मंडे और 31 मार्च को शीतलाष्टमी का अवकाश रहेगा। इस तरह होली से लेकर शीताष्टमी तक छह दिनों का अवकाश मिलेगा।

अप्रैल में पांच अप्रैल को महर्षि कश्यप एवं महाराजा गुहा जयंती, आठ अप्रैल को चेटीचंद, 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती तथ हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अमजमेरी गरीब नवाज का उर्स, 15 अप्रैल को रामनवमी, 17 अप्रैल रविवार को चंद्र शेखर जयंती, 20 अप्रैल को महावीर जयंती, 21 अप्रैल को हजरत अली का जन्मदिन का अवकाश। मई में आठ मई रविवार को परशुराम जयंती, नौ मई को लोकनायक महाराणा प्रताप जयंती, 21 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 23 मई को शब-ए-बारात व 24 मई को ज्येष्ठ के बड़े मंगल का अवकाश। इसी बीच में 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश होगा। एक जुलाई को रमजान के आखिरी शुक्रवार को जुमा अलविदा का अवकाश, छह जुलाई को ईद, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 18 अगस्त को रक्षाबंधन, 25 अगस्त को जन्माष्टमी, 12 सितंबर को बकरीद, 15 सितंबर को अनंत चतुर्दशी, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा, एक अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती व पितृ विसर्जन और 10 अक्टूबर को महानवमी, 11 अक्टूबर को दशहरा, 12 अक्टूबर को मोहर्रम, 16 अक्टूबर रविवार को महर्षि वाल्मिकी जयंती, 29 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी, 30 अक्टूबर रविवार को दीपावली, 31 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा व सरदार वल्लभ भाई पटेल तथा आचार्य नरेन्द्र देव जयंती, एक नवंबर को भइया दूज व चित्रगुप्त जयंती, छह नवंबर रविवार को छठ पूजा, 14 नवंबर को गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा का अवकाश, 20 नवंबर रविवार को चेहल्लुम, 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस, 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह जयंती व 25 दिसंबर रविवार को क्रिसमस का अवकाश रहेगा। नौ सरकारी छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं। मुस्लिम त्यौहारों की तारीखें दी गई हैं, लेकिन यह चंद्र दर्शन के अनुसार बदल सकती हैं।

Post a Comment

1 Comments

  1. 📌 स्कूलों में 127 दिन छुट्टी 239 दिन पढ़ाई, वर्ष 2016 में फरवरी 29 दिनों की होने के कारण होंगे 366 दिन : ग्रीष्मावकाश व रविवार मिलाकर 127 दिन रहेंगी छुट्टियां
    👉 READ MORE 👇👆http://www.basicshikshanews.com/2016/01/127-239-2016-29-366-127.html

    ReplyDelete