logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

यूपी में कर्मचारियों की दो दिनी हड़ताल शुरू : पुरानी पेंशन नीति सहित 10 मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश में कर्मचारी हड़ताल पर

यूपी में कर्मचारियों की दो दिनी हड़ताल शुरू : पुरानी पेंशन नीति सहित 10 मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश में कर्मचारी हड़ताल पर

लखनऊ : यूपी में कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल के कारण तकरीबन सभी विभागों में कामकाज ठप हो गया। इससे सभी जरूरी कामकाज पर असर पड़ा। हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित रहीं। मंगलवार सुबह आठ बजे से लेकर 10 बजे तक कहीं कोई जांच जिला अस्पतालों में नहीं हुई। यहां तक कि मरीजों के पर्चे भी दो घंटे बाद ही बन सके। 

पुरानी पेंशन नीति सहित 10 मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश में कर्मचारी हड़ताल पर हैं। मंगलवार से शुरू हुई हड़ताल बुधवार को भी जारी रहेगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एकीकृत के प्रदेश महामंत्री अतुल मिश्रा ने दावा किया कि हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश में कार्यालयों में कामकाज ठप है। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल का आह्वान पहले से ही कर रखा था। उन्होंने कहा कि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी अपना आंदोलन और तेज करेंगे।

Post a Comment

1 Comments

  1. 📌 यूपी में कर्मचारियों की दो दिनी हड़ताल शुरू : पुरानी पेंशन नीति सहित 10 मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश में कर्मचारी हड़ताल पर
    👉 READ MORE 👇👆http://www.basicshikshanews.com/2015/12/10_8.html

    ReplyDelete