"बेसिक शिक्षा न्यूज । आज का प्राइमरी का मास्टर" की पूरी टीम की ओर से समस्त शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और प्रशिक्षु शिक्षकों को धनतेरस और शुभ दिपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और ढेर सारी बधाईयां ।
जलाओ दिये पर रहे ध्यान इतना,
अँधेरा धरा पर कहीं रह ना जाए ।
नई ज्योति के धर नए पंख झिलमिल,
उडे मर्त्य मिट्टी गगन स्वर्ग छू ले ।
लगे रोशनी की झडी झूम ऐसे
निशा की गली में तिमिर राह भूले ।
खुले मुक्ति का वह किरण द्वार जगमग,
ऊषा जा न पाए, निशा आ न पाए ।।
मगर दीप की दीप्ति से सिर्फ जग में,
कहाँ मिट सका है धरा का अँधेरा ।
उतर क्यों ना आएँ नखत सब गगन के,
नहीं कर सकेंगे ह्रिदय में उजेरा ।
मिटेंगे तभी यह अँधेरे घिरे जब,
स्वयं धर मनुज दीप का रूप आए ।।
जलाओ दिये पर रहे ध्यान इतना,
अँधेरा धरा पर कहीं रह ना जाए ।।
सभी शिक्षक परिजनों,मित्रों और शुभचिंतकों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं और बधाईयां ।

1 Comments
🌋💣🚩"बेसिक शिक्षा न्यूज । आज का प्राइमरी का मास्टर" की पूरी टीम की ओर से समस्त शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और प्रशिक्षु शिक्षकों को धनतेरस और शुभ दिपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और ढेर सारी बधाईयां ।
ReplyDelete👉 READ MORE 👆👇 http://www.basicshikshanews.com/2015/11/blog-post_70.html