logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

शिक्षा मित्रों का दो दिनी कार्य बहिष्कार आज से : आह्ववान सफल प्रदेश के स्कूलों में लटके ताले

शिक्षा मित्रों का दो दिनी कार्य बहिष्कार आज से : आह्ववान सफल प्रदेश के स्कूलों में लटके ताले

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट के शिक्षा मित्रों के सहायक अध्यापक पद पर समायोजन का निर्णय रद करने के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षा मित्र आज से दो दिन के कार्य बहिष्कार पर हैं। इन लोगों के कार्य पर न आने के कारण स्कूलों में ताले लटके हैं।

प्रदेश में आज से सभी शिक्षा मित्र इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ हड़ताल पर हैं। दो दिनी हड़ताल के दौरान यह कार्य का बहिष्कार पर रहे हैं। प्रदेश में सभी जिलों में इसका असर दिख रहा है। सुबह बच्चे तो स्कूल पहुंचे लेकिन वहां पर ताला लटकता देख सब अपने-अपने घर लौट गये हैं। बस्ती में कई शिक्षा मित्र स्कूल की चाभी लेकर ही गायब हो गए हैं। जिसके चलते स्कूलों में ताला बन्द है। दूसरी तरफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार सिंह का कहना है कि ताला बन्द होने की सूचना नहीं मिली है। हम पता कर रहे हैं। यह सही है कि शिक्षा मित्र कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करने वाले हैं।

फर्रुखाबाद में सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन रद करने के कोर्ट के आदेश से नाराज शिक्षामित्रों ने आज परिषदीय विद्यालयों में ताले डाल कर विरोध जताया। कई अध्यापकों ने खुले में क्लास लगाकर बच्चों को पढ़ाया। अधिकांश शिक्षकों ने विद्यालय बंद कर शिक्षामित्रों को मौन समर्थन दिया। हरदोई व बांदा समेत कई जिलों में यही हाल है। अलीगढ़ में भी आज से शिक्षा मित्रों का कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है। इनके कार्य बहिष्कार के चलते नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कुछ स्कूल रहे बंद हैं। जो स्कूल खुले भी हैं वहां पर कोई शिक्षक कार्य नहीं हो रहा है।

Tags: # Siksha Mitra ,  # Assistant Teacher ,  # Two Days Strike ,  # Allahabad Highcourt ,  # Schools Locked ,  # Demonstrations ,  # Lucknow , 

         खबर साभार : दैनिकजागरण

Post a Comment

0 Comments