logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

फिर चेक होंगे फर्जी स्कूल, वसूला जाएगा जुर्माना : अगले महीने से शुरू होगा अभियान

फिर चेक होंगे फर्जी स्कूल, वसूला जाएगा जुर्माना : अगले महीने से शुरू होगा अभियान

लखनऊ (डीएनएन)। राजधानी के फर्जी स्कूलों के खिलाफ शुरू किया गया अभियान अगले महीने फिर से तेजी पकड़ेगा। इस बार इन विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए बीएसए ने फर्जी स्कूलों की लिस्टिंग शुरू कर दी है।शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अब कोई भी विद्यालय बिना मान्यता के संचालित नहीं हो सकता। यदि ऐसा होता है तो उसके खिलाफ एक लाख रुपए तक का जुर्माना वसूलने का प्रावधान है। चूंकि लखनऊ में फर्जी स्कूलों का जाल काफी बड़ा है। इसलिए बीएसए प्रवीण मणि त्रिपाठी ने फरवरी से मार्च तक फर्जी स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाकर करीब 220 स्कूलों को नोटिस जारी की। जिसमें उन्हें 10 दिन में विद्यालय बंद करने तथा बच्चों को पास के सरकारी स्कूल में शिफ्ट करने का आदेश दिया गया। बीएसए के आंकड़ों के मुताबिक करीब 16 फर्जी विद्यालयों ने संचालन बंद कर दिया। फिर भी करीब दो सौ स्कूल धड़ल्ले से संचालित होते रहे। इस दौरान 110 विद्यालयों को फिर से दूसरी नोटिस जारी करते हुए अंतिम चेतावनी भी दी गई। लेकिन फर्जी स्कूल संचालकों ने इस नोटिस को भी गंभीरता से नहीं लिया। अब इन विद्यालयों के खिलाफ जुर्माना वसूलने की तैयारी है।31 अगस्त के बाद चलेगा अभियानइस साल मान्यता के लिए 31 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे। ऐसे में यदि कोई भी विद्यालय फर्जी चल रहा है तो वह 31 अगस्त तक मान्यता के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद भी यदि मान्यता के लिए आवेदन नहीं किया तो उनके स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण कराते हुए जुर्माना वसूला जाएगा।

220 अमान्य विद्यालयों को नोटिस जारी की गई थी। इनमें से करीब 16 से संचालन बंद कर दिया। शेष में कईयों ने दूसरी जगह से मान्यता होने की बात कही। अब 110 पूरी तरह से फर्जी स्कूलों की सूची तैयार की गई है। अगले महीने से स्थलीय निरीक्षण कर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
-प्रवीण मणि त्रिपाठी, बीएसए लखनऊ

          खबर साभार : डीएनए

Post a Comment

0 Comments