logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

जूनियर स्कूलों के लिए भी शिक्षकों के 2907 पदों का किया सृजन : विज्ञान व गणित विषय में 50 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरे जाने का नियम

जूनियर स्कूलों के लिए भी शिक्षकों के 2907 पदों का किया सृजन : विज्ञान व गणित विषय में 50 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरे जाने का नियम

राज्य मुख्यालय। प्रदेश सरकार ने सरकारी जूनियर स्कूलों के लिए भी शिक्षकों के 2907 पदों का सृजन किया है। सबसे ज्यादा पद आगरा में हैं, जहां 339 पद दिए गए हैं। जूनियर स्कूलों में केवल विज्ञान व गणित विषय में 50 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरे जाने का नियम है। बाकी पद पदोन्नति के आधार पर भरे जाते हैं। 

सरकार ने पिछले दिनों प्राइमरी स्कूलों के लिए 19,945 सहायक अध्यापकों के पदों का सृजन किया है। इसी के साथ 2011-12 में मंजूर नए 969 जूनियर स्कूलों के लिए 2907 सहायक अध्यापकों के पदों का सृजन कर जिलावार आवंटन भी जारी कर दिया गया।

ये पद अपरिहार्य स्थिति में ही चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे। हर प्राइमरी स्कूल में दो और जूनियर में तीन अध्यापकों के पद सृजित होते हैं। जूनियर स्कूल में एक गणित या विज्ञान का शिक्षक होना अनिवार्य है। लिहाजा इसके 50 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरे जाते हैं।

         खबर साभार : हिन्दुस्तान

Post a Comment

0 Comments