प्राइमरी स्कूलों में पदोन्नति के नाम पर वसूली! : जांच हो रही है दोषी के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही-
कानपुर : प्राइमरी स्कूलों में पदोन्नति करने में अन्य जिलों से पिछड़ने के बाद अब शहर में भी पदोन्नति की तैयारी चल रही है। कई बार उच्चाधिकारियों से फटकार पाने के बाद शुरू हुई प्रक्रिया पर अब सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं। कुछ तथा कथित शिक्षक नेताओं द्वारा एडी बेसिक के नाम पर पदोन्नति के लिए वसूली किए जाने की शिकायतें मिलने लगी हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया अन्य जिलों की अपेक्षा काफी विलंब से शुरू हुई है। उच्चाधिकारियों के फटकार लगाने के बाद पदोन्नति सूची प्रकाशित की गई। जैसे ही यहां पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हुई, वैसे ही कुछ शिक्षक नेता वसूली के खेल में जुट गए। सूत्रों की मानें तो प्रेमनगर, शास्त्रीनगर व किदवई नगर सीआरसी में हुई बैठक के दौरान सहायक शिक्षकों से पदोन्नति के नाम पर दो से तीन हजार रुपये प्रति शिक्षक वसूले गए। सारा खेल एडी बेसिक का नाम लेकर हो रहा है। एडी बेसिक सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। जांच हो रही है दोषी के खिलाफ सख्त से कार्रवाई की जाएगी।
खबर साभार : दैनिकजागरण
0 Comments