logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षकों की गुणवत्ता परखने को आज करा रहा है टेस्ट : बेसलाइन टेस्ट का पेपर लीक,पांच शिक्षक निलंबित-

बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षकों की गुणवत्ता परखने को आज करा रहा है टेस्ट : बेसलाइन टेस्ट का पेपर लीक,पांच शिक्षक निलंबित-

फीरोजाबाद (ब्यूरो)। शिक्षकों की गुणवत्ता परखने के लिए कराए जा रहे बेसलाइन टैस्ट में पास होने के लिए भी नकल का सहारा लिया जा रहा है। शनिवार को यह टैस्ट होना है, लेकिन शुक्रवार को ही इसका पेपर लीक हो गया। व्हाट्सअप पर पेपर को फारवर्ड करने वाले पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया हैं।

परिषदीय स्कूलों में शनिवार को होने वाली इस परीक्षा के लिए पेपर शुक्रवार को एनपीआरसी को दिए गए। मदनपुर ब्लाक के दिनेश कुमार ने पेपर को व्हाट्सअप पर टीचर ग्रुप में भेज दिया। अलग-अलग ग्रुप में घूमता हुआ ये पेपर बीएसए पर फारवर्ड होकर बीएसए तक भी पहुंच गया। बीएसए ने नंबरों की तहकीकात कर पूछताछ की। इसी तरह पांच शिक्षकों के नाम इस मामले में सामने आए। बीएसए बालमुकुंद प्रसाद ने सभी को निलंबित कर दिया गया हैं।

       खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments