logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

शिक्षामित्रों ने समायोजन के लिए घेरा शिक्षा भवन : समायोजन न होने से भड़के शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय में तोड़फोड़ और जमकर किया हंगामा-

शिक्षक पद पर समायोजन की मांग को लेकर प्रदर्शन-

लखनऊ। शिक्षक पद पर समायोजन की मांग को लेकर शिक्षामित्रों ने शनिवार को शिक्षा भवन पर प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के लखनऊ मण्डल प्रभारी प्रदीप सिंह ने कहा कि अन्य जनपदों में शिक्षामित्रों को शिक्षक पद पर समायोजन के लिए विज्ञप्ति निकाली जा रही है, लेकिन लखनऊ में नहीं निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि यहां पहले से ही शिक्षक सरप्लस है, जबकि शासन का आदेश है कि शिक्षामित्रों का समायोजन वहीं किया जाए, जहां उनकी तैनाती है।

            खबर साभार : राष्ट्रीयसहारा

शिक्षामित्रों ने समायोजन के लिए घेरा शिक्षा भवन : समायोजन न होने से भड़के शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय में तोड़फोड़ और जमकर किया हंगामा-

शिक्षामित्रों ने समायोजन के लिए घेरा शिक्षा भवन-

लखनऊ। सहायक शिक्षक पद समायोजन की मांग को लेकर शनिवार को शिक्षामित्रों ने शिक्षा भवन का घेराव किया। अंतर्जनपदीय शिक्षकों के राजधानी में आने के कारण इस समय जनपद में शिक्षकों के पद खाली नहीं है। दूसरे चरण में करीब 1500 शिक्षामित्रों का समायोजन होना है।

लखनऊ में शिक्षामित्रों के समायोजन संबंधी विज्ञापन जारी नहीं हुआ है। अन्य जनपदों में समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी बात को लेकर शिक्षामित्रों ने शिक्षा भवन का घेराव किया। बीएसए प्रवीण मणि त्रिपाठी का कहना है कि अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के बाद राजधानी में 300 शिक्षक सरप्लस हैं। ऐसे में शिक्षामित्रों का समायोजन करना संभव नहीं है। स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जो निर्देश मिलेंगे उसके हिसाब से काम किया जाएगा।

समायोजन न होने से भड़के शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय में तोड़फोड़, हंगामा-

सीतापुर (ब्यूरो)। शिक्षक पद पर समायोजन न होने से नाराज शिक्षामित्रों ने शनिवार को बीएसए कार्यालय में जमकर हंगामा किया। बीएसए दफ्तर में ताला जड़ कार्यालय के बाहर खड़े सरकारी वाहनों की हवा निकाल दी और पथराव कर शीशे तोड़ दिए। किसी तरह बीएसए संजीव सिंह मौके से निकल भागे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया।

शासन ने परिषदीय विद्यालयों में 14 वर्षों से अध्यापन कर रहे शिक्षामित्रों को शिक्षक पद पर समायोजन करने का फैसला लिया है। पहले चरण में शिक्षामित्र समायोजित हो चुके हैं। दूसरे चरण में शिक्षामित्रों को 30 अप्रैल तक समायोजित करके तैनाती देनी है। अन्य जनपदों में विज्ञापन जारी हो गया है लेकिन जिले में असमंजस बना हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय के सामने नारेबाजी करने लगे। सेवता, महोली व बिसवां के विधायक उनके समर्थन में आ गए।

          खबर साभार : अमरउजाला/दैनिकजागरण

Post a Comment

0 Comments