logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती की नौ जिलों ने नहीं दी सूचनाएं : सचिव बेसिक शिक्षा कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जानेगें प्रगति-

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती की नौ जिलों ने नहीं दी सूचनाएं : सचिव बेसिक शिक्षा कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जानेगें प्रगति-

१-राज्य सरकार को 22 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में भर्ती के संबंध में पूरी जानकारी देनी है।
२-सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता भर्ती की प्रगति जानने के लिए 15 अप्रैल को डायट प्राचार्यों व बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे।
३-सचिव बेसिक शिक्षा ने 26-27 मार्च को पात्रों को नियुक्ति पत्र देने के निर्देश दिए थे।

लखनऊ (ब्यूरो)। प्राइमरी स्कूलों में चल रही 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती की नौ जिले बार-बार सूचना मांगने के बाद भी जानकारी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। यह स्थिति तब है जब राज्य सरकार को 22 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में भर्ती के संबंध में पूरी जानकारी देनी है। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता भर्ती की प्रगति जानने के लिए 15 अप्रैल को डायट प्राचार्यों व बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे।

~सम्बन्धित खबर पढ़ने के लिए (यहां) क्लिक करें|

प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में पांच चरणों की काउंसलिंग हो चुकी है। सचिव बेसिक शिक्षा ने 26-27 मार्च को पात्रों को नियुक्ति पत्र देने के निर्देश दिए थे। कई जिलों में अब भी पात्रों को नियुक्ति पत्र के लिए भटकना पड़ रहा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने जिलेवार भरे गए पदों की सूचना मांगी थी, लेकिन आगरा, कानपुर नगर, कौशांबी, एटा, कुशीनगर, मैनपुरी, मिर्जापुर, पीलीभीत व संतकबीर नगर ने सूचना नहीं दी है। एससीईआरटी इन जिलों से सात बार सूचना मांग चुकी है। अब इन जिलों को निर्देश दिया गया है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पहले सभी सूचनाएं तैयार कर ली जाएं जिससे सचिव को जानकारी दी जा सके।

           खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments