अब एनजीओ नहीं परोसेंगे हॉट एंड कुक्ड फूड : कार्यकर्त्रियों के लिए भी आसान नहीं होगा हॉट एंड कुक्ड फूड-
1-सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बंद की व्यवस्था
2-कार्यकर्त्रियों के लिए भी आसान नहीं होगा हॉट एंड कुक्ड फूड
लखनऊ। आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलने वाला हॉट एंड कुक्ड फूड अब एनजीओ नहीं परोसेंगे। विभिन्न जिलों से एनजीओ की लगातार मिल रही शिकायतों से आजिज आकर सरकार ने यह फैसला किया है। सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में अब फिर से पुरानी व्यवस्था बहाल करने का निर्णय लिया है। इससे प्रत्येक केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां ही अपने यहां हॉट एंड कुक्ड फूड खुद बनाकर परोसेंगी।
प्रदेश के करीब 45 जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों में हॉट एंड कुक्ड फूड बनाने की जिम्मेदारी एनजीओ को दी गई थी। काफी समय से सरकार को कई केंद्रों से गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए सरकार ने पहले तो एनजीओ पर शिकंजा कसने के लिए कई नियम-कानून बनाए। लेकिन मनमानी नहीं रुकी तो सरकार ने एनजीओ से हॉट एंड कुक्ड फूड न बनवाने का फैसला किया है। बमुश्किल एक साल ही यह व्यवस्था चल सकी। अब फिर पुरानी व्यवस्था के अनुसार बच्चों को हॉट एंड कुक्ड फूड परोसा जाएगा। बता दें एनजीओ से हॉट एंड कुक्ड फूड बनवाने का पहले भी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने विरोध किया था।
कार्यकर्त्रियों के लिए भी आसान नहीं होगा हॉट एंड कुक्ड फूड-
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के लिए भी हॉट एंड कुक्ड फूड परोसना इतना आसान नहीं होगा। दरअसल, सरकार ने अभी इस मद में बर्तन व ईधन की व्यवस्था नहीं की है इसलिए पहले भी कई जिलों में योजना के संचालन में दिक्कत आ रही थी। इस कारण कई जिलों में खाना पकाने के बजाय बच्चों को फल बांट दिया जाता था। सरकार खाना बनाने के नाम पर सिर्फ सवा दो रुपये प्रति बच्चा देती है। ऐसे में प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में खाना बनाने के लिए बर्तन व गैस कहां से आएगी यह ऐसा प्रश्न है जिसका जवाब किसी के पास नहीं है।
खबर साभार : अमरउजाला
1 Comments
अब एनजीओ नहीं परोसेंगे हॉट एंड कुक्ड फूड : कार्यकर्त्रियों के लिए भी आसान नहीं होगा हॉट एंड कुक्ड फूड-
ReplyDelete>> READ MORE @ http://news.basicshiksha.net/2015/04/blog-post_70.html