अक्षय पात्र पांच और शहरों में देगा खाना : यह जानकारी बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने दी-
लखनऊ। अक्षय पात्र फाउंडेशन लखनऊ के अलावा कानपुर, आगरा, कन्नौज, वाराणसी व इटावा के परिषदीय स्कूलों में मिड-डे मील परोसेगा। यह जानकारी बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने दी है। उन्होंने बताया कि मथुरा में अक्षय पात्र मिड-डे मील का खाना दे रहा है। लखनऊ में केंद्रीयकृत किचन की स्थापना अक्षय पात्र फाउंडेशन करा चुका है। यहां एक लाख स्कूली बच्चों को खाना खिलाया जाएगा।
खबर साभार : अमरउजाला/नवभारत टाइम्स
0 Comments