अनुदेशकों को शिक्षक बनाने की मांग : उत्तर प्रदेश वैकल्पिक शिक्षा आचार्य अनुदेशक एसोसिएशन ने शिक्षामित्रों की तर्ज पर वैकल्पिक शिक्षा के आचार्य अनुदेशकों को शिक्षक पद पर समायोजित करने की मांग-
लखनऊ। उत्तर प्रदेश वैकल्पिक शिक्षा आचार्य अनुदेशक एसोसिएशन ने शिक्षामित्रों की तर्ज पर वैकल्पिक शिक्षा के आचार्य अनुदेशकों को शिक्षक पद पर समायोजित करने की मांग की है। सोमवार को वैकल्पिक शिक्षा आचार्य और अनुदेशक, बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी से मिलने उनके घर पहुंचे। शिक्षामंत्री के न मिलने पर शिक्षकों ने जीपीओ पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदंबा सिंह के अनुसार शिक्षा मंत्री कई बार हमारी मांग पूरी करने के लिए आश्वासन दे चुके हैं लेकिन अभी तक कोई शासनादेश जारी नहीं किया गया है।
खबर साभार : अमरउजाला/दैनिकजागरण
1 Comments
अनुदेशकों को शिक्षक बनाने की मांग : उत्तर प्रदेश वैकल्पिक शिक्षा आचार्य अनुदेशक एसोसिएशन ने शिक्षामित्रों की तर्ज पर वैकल्पिक शिक्षा के आचार्य अनुदेशकों को शिक्षक पद पर समायोजित करने की मांग-
ReplyDelete>> READ MORE @ www.basicshiksha.net या http://news.basicshiksha.net/2015/04/blog-post_24.html