logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

देशभर के कर्मचारियों की दिल्ली में रैली 21 सितंबर 2015 को : पुरानी पेंशन नीति बहाल करने और आयकर सीमा पांच लाख करने की मांगें हैं प्रमुख-

देशभर के कर्मचारियों की दिल्ली में रैली 21 सितंबर को : पुरानी पेंशन नीति बहाल करने और आयकर सीमा पांच लाख करने की मांगें हैं प्रमुख-

लखनऊ (ब्यूरो)। इंडियन पब्लिक सर्विस इम्पलाइज फेडरेशन के बैनर तले देश भर के कर्मचारी 21 सितंबर को दिल्ली में रैली करेंगे। यह निर्णय गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। दिल्ली में हुई इस बैठक में ज्यादातर सभी प्रांतों के नेताओं ने हिस्सा लिया।

मीटिंग की अध्यक्षता फेडरेशन के अध्यक्ष वीपी मिश्र ने बताया कि सभी नेताओं ने सर्व सहमति से निर्णय लिया की देशभर के सभी पब्लिक सर्विस कर्मचारियों के एक जैसे वेतनमान व भत्ते होने चाहिए। नई पेंशन नीति खत्म कर पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए। ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए। आयकर की सीमा पांच लाख रुपये की जाए। इन सब मांगों को लेकर एक मई से 31 जुलाई तक पूरे देशभर में जनजागरण कार्यक्रम होगा। इसमें कार्यकर्ता सम्मेलन, जिला स्तर पर धरने प्रदर्शन व राज्यों की राजधानी में राज्यस्तरीय रैली होगी। इसके बाद 21 सितंबर को दिल्ली में रैली होगी।

          खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments