logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

बीटीसी अभ्यर्थी आंदोलन के मूड में : प्रदेश भर में विशिष्ट बीटीसी 2007-08, बीटीसी 2011 में प्रशिक्षण प्राप्त व टीईटी उत्तीर्ण पांच हजार से अधिक हैं अभ्यर्थी-

बीटीसी अभ्यर्थी आंदोलन के मूड में : प्रदेश भर में विशिष्ट बीटीसी 2007-08, बीटीसी 2011 में प्रशिक्षण प्राप्त व टीईटी उत्तीर्ण पांच हजार से अधिक हैं अभ्यर्थी-

इलाहाबाद : समायोजन की मांग को लेकर बीटीसी अभ्यर्थी सड़क पर उतरने का मूड बना चुके हैं। सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज अभ्यर्थी आर-पार की लड़ाई छेड़ेंगे। प्रदेश भर में विशिष्ट बीटीसी 2007-08, बीटीसी 2011 में प्रशिक्षण प्राप्त व टीईटी उत्तीर्ण पांच हजार से अधिक अभ्यर्थी हैं जो समायोजन न होने से अधिकारियों का चक्कर काट रहे हैं। विशिष्ट बीटीसी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह कहते हैं सरकार एक ओर शिक्षामित्रों का समायोजन कर रही है।

वहीं दूसरी ओर हजारों प्रशिक्षित अभ्यर्थी रोजगार के लिए भटक रहे हैं। इससे हमारा आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। सरकार को घेरने के लिए मई माह के प्रथम सप्ताह से जिलास्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।

           खबर साभार : दैनिकजागरण

Post a Comment

0 Comments