प्रमोशन में प्रथम नियुक्ति तिथि से लाभ देने की मांग पर 17 को लखनऊ में अंतरजनपदीय शिक्षक करेंगे प्रदर्शन-
इलाहाबाद। प्रमोशन में प्रथम नियुक्ति तिथि से लाभ देने की मांग कर रहे अंतरजनपदीय शिक्षक 17 को लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे। अंतरजनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनीष तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को आजाद पार्क में हुई बैठक में तय किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। बैठक में महामंत्री राम शंकर पांडेय, शांतिभूषण द्विवेदी, अवनीश मिश्र, अनुराग पांडेय, विनीत यादव, सुरेश तिवारी आदि उपस्थित थे।
खबर साभार : हिन्दुस्तान
0 Comments