logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

कस्तूरबा विद्यालयों में भी रखे जाएंगे उर्दू शिक्षक : चार के स्थान पर तीन ही होंगे अंशकालिक शिक्षक-

कस्तूरबा विद्यालयों में भी रखे जाएंगे उर्दू शिक्षक : चार के स्थान पर तीन ही होंगे अंशकालिक शिक्षक-

"प्रदेश की बेसहारा व निराश्रित बालिकाओं को कक्षा 6 से 8 तक मुफ्त शिक्षा के लिए 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खोले गए हैं।"

लखनऊ (ब्यूरो)। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अब अलग से उर्दू शिक्षक भी रखे जाएंगे। इन्हें हर महीने 12,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। पहले अंशकालिक शिक्षकों में एक शिक्षक उर्दू की जानकारी वाला रख लिया जाता था। उर्दू शिक्षक अलग से रखने की व्यवस्था होने के बाद अब चार के स्थान पर तीन ही अंशकालिक शिक्षक रखे जाएंगे। सर्व शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक शीतल वर्मा ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिया है।

प्रदेश की बेसहारा व निराश्रित बालिकाओं को कक्षा 6 से 8 तक मुफ्त शिक्षा के लिए 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खोले गए हैं। इन विद्यालयों में शिक्षा देने के साथ छात्राएं के रहने व खाने की भी मुफ्त व्यवस्था की जाती है। इन्हें पढ़ाने के लिए संविदा के आधार पर शिक्षक व कर्मचारी रखे जाते हैं। इनका हर साल नवीनीकरण किया जाता है। नए शैक्षिक सत्र के नवीनीकरण संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक शिक्षकों व कर्मचारियों के नवीनीकरण की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। पूर्व में चार अंशकालिक शिक्षकों के रखने की व्यवस्था थी अब तीन ही रखे जाएंगे। इसलिए नवीनीकरण के दौरान जहां इनकी संख्या चार है उनका समायोजन किया जाएगा।

        खबर के लिए क्लिक करें |

परिषदीय विद्यालयों एवं केजीबीवी (KGBV) की बाहरी दीवारों पर बाल अधिकार एवं जनवाचन अंकित किये जाने के सम्बन्ध में आदेश जारी |

              खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments