शिक्षक भर्ती की वेबसाइट शुरू नहीं हो सकी : अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद चालान भरते हुए आवेदन कर सकते थे लेकिन वेबसाइट ही शुरू नहीं-
लखनऊ। मॉडल स्कूलों में शिक्षक भर्ती में आवेदन के लिए बुधवार को वेबसाइट www.modelschoolup.in शुरू नहीं हो सकी। भर्ती के संबंध में जिलों में विज्ञापन भी नहीं निकल सका है, इसके चलते अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने शिक्षक भर्ती में बुधवार से ऑनलाइन पंजीकरण का शासनादेश किया था। इसके आधार पर अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद चालान भरते हुए आवेदन कर सकते थे लेकिन वेबसाइट ही शुरू नहीं हो सकी। इसी तरह बीटीसी शिक्षक भर्ती के लिए 6 मार्च से शुरू होने वाले संशोधन की प्रक्रिया में भी बाधा आ रही है।
खबर साभार : अमरउजाला
0 Comments