परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं आज से,बच्चे घर से लेकर आएंगे कॉपियां : इस बार फिर बोर्ड पर लिखे जाएंगे सवाल-
"परीक्षा के लिए अलग से तो कोई मद नहीं आया है। स्कूलों को दिया जाने वाला विकास मद आ चुका है जो जल्द ही स्कूलों को दे दिया जाएगा।"
-प्रवीणमणि त्रिपाठी, बीएसए
लखनऊ | परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। साल दर साल परिषदीय स्कूलों की स्थिति सुधरने के बजाय उसी ढर्रे पर चल रही है। इस बार फिर बच्चों को प्रश्नपत्र देने के बजाए ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखे जाएंगे। वहीं उत्तर देने के लिए बच्चों को एग्जाम की कॉपियां घर से लानी होंगी।
यूपी बोर्ड के परिषदीय स्कूलों में मंगलवार से पहली से आठवीं तक की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। लेकिन न तो बच्चों में परीक्षा को लेकर उत्साह है न ही शिक्षकों में। शासन की ओर से परीक्षा के लिए अलग से कोई भी बजट नहीं दिया जाता है। पिछली बार घोषणा हुई थी कि शिक्षा विभाग कॉपियां और पेपर का इंतजाम करेगा लेकिन सारी घोषणाएं ठंडे बस्ते में चली गईं।
परीक्षा कार्यक्रम 1 से 5वीं तक-
11 मार्च गणित, संस्कृत और
उर्दू
12 मार्च हिंदी
14 मार्च अंग्रेजी
16 मार्च कला, सामाजिक
विज्ञान
17 मार्च क्राफ्ट, विज्ञान,
नैतिक शिक्षा
6 से 8 वीं तक-
11 मार्च अंकगणित, संस्कृत और उर्दू
12 मार्च बीजगणित, रेखागणित
14 मार्च हिंदी-1,नैतिक शिक्षा
16 मार्च हिंदी-2, पर्यावरण
अध्ययन
17 मार्च अंग्रेजी, कला
18 मार्च इतिहास तथा
नागरिक शास्त्र
19 मार्च भूगोल विज्ञान
20 मार्च कार्य अनुभव
को विकास मद में मिलने वाला पांच हजार रुपया इस साल मिला ही नहीं है। ऐसे में शिक्षक आपस में चंदे से कॉपियों का इंतजाम कर रहे हैं। माल के ही प्राथमिक विद्यालय राजाखेड़ा के शिक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि एनपीआरसी की ओर से प्रश्नपत्र की फोटोकॉपी स्कूलों को दे
चंदे से आ रहीं कॉपियां और प्रश्नपत्र दी गई है। अब हम अपने स्तर से मद जुटाकर फोटोकॉपी कराएंगे। इसके बाद जब विकास मद का पैसा आएगा तो हमें दे दिया जाएगा। लेकिन अभी तो जो भी रकम लग रही है वो हम शिक्षक आपस में जुटाकर लगा रहे हैं। माल को छोड़कर बाकी अन्य क्षेत्रों में हर बार की तरह ही ब्लैकबोर्ड पर प्रश्नपत्र लिखाए जाएंगे और कॉपियां बच्चे घर से लाएंगे।
पहला पेपर गणित का-
परीक्षा के पहले दिन इस बार गणित की परीक्षा होगी। मंगलवार को एक से लेकर पाचंवीं तक के छात्रों का गणित का एग्जाम होगा इसमें मौखिक और लिखित दोनों ही शामिल है। क्लास 6 से लेकर 8वीं तक के छात्रों का अंकगणित, संस्कृत और उर्दू के पेपर होंगे। प्राथमिक की परीक्षाएं 17 मार्च और उच्च प्राथमिक की परीक्षाएं 20 मार्च से होंगी।
खबर साभार : नवभारत टाइम्स
0 Comments