logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बन रहा एक्शन प्लान : निदेशालय ने गतिविधियों के मांगें प्रस्ताव,जिन जिलों में स्निप कार्यक्रम चले-

आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बन रहा एक्शन प्लान : निदेशालय ने गतिविधियों के मांगें प्रस्ताव,जिन जिलों में स्निप कार्यक्रम चले-

लखनऊ (ब्यूरो)। प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए अगले वित्तीय वर्ष के लिए एक्शन प्लान बना रही है। इसके लिए जिलों से उनके यहां प्रस्तावित गतिविधियों का ब्यौरा मांगा गया है। इसके बाद ही सरकार विस्तृत प्रस्ताव तैयार करेगी।

बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय ने पहले चरण में उन जिलों से प्रस्तावित गतिविधियों के प्रस्ताव मांगे हैं, जहां सिस्टम स्ट्रेंथनिंग एंड न्यूट्रीशियन इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट (स्निप) चल रहा है। जिलों से यह पूछा है कि वहां कौन सी गतिविधियां प्रस्तावित हैं। इन सभी जिलों मिलने वाले रिपोर्ट को मिलाकर एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। अपर निदेशक विश्वजीत कुमार दास ने स्निप से जुड़े जिलों के कार्यक्रम अधिकारियों को तत्काल गतिविधियों का ब्यौरा देने के लिए कहा है।

इन जिलों से मांगा प्रस्ताव:-

लखनऊ, फैजाबाद, बाराबंकी, अलीगढ़, मैनपुरी, इटावा, हाथरस, इलाहाबाद, फतेहपुर, चंदौली, चित्रकूट, कौशांबी, संतरविदासनगर, आजमगढ़, मऊ, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, गाजीपुर, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर, झांसी, जालौन, महोबा, हमीरपुर, बांदा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, फर्रुखाबाद, हरदोई, रायबरेली, मुरादाबाद, ज्योतिबाफूलेनगर, रामपुर, पीलीभीत व शाहजहांपुर।

       खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments