logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

वेतन विसंगति दूर करने के लिए राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन : पुरानी पेंशन व्यवस्था और सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष की जाए-

वेतन विसंगति दूर करने के लिए राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन : पुरानी पेंशन व्यवस्था और सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष की जाए-

लखनऊ (ब्‍यूरो)। वेतन विसंगति व पेंशन व्यवस्था को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर गुरुवार को राज्य कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और विधान भवन तक मार्च निकला। जीपीओ पार्क में संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में हुए धरना-प्रदर्शन में राज्य कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व जिला प्रतिनिधि शामिल हुए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार एसीपी व्यवस्था के तहत धारित पद की अनिवार्यता समाप्त कर 16 वर्ष की सेवा पर द्वितीय एसीपी का लाभ दे।

पुरानी पेंशन व्यवस्था व अवकाश नकदीकरण की सुविधा बहाली आदि की मांग पूरी की जाए। साथ ही उन्होंने आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कर्मचारियों, सहकारी समितियों के कर्मचारियों व होमगार्ड व पीआरडी जवानों व सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग की। कहा सभी विभागों के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष की जाए। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की समस्याआें का समाधान नहीं किया तो परिषद 15 अप्रैल से मंडलीय जन जागरण अभियान चलाएगा। साथ ही 20 जून को लखनऊ में विशाल रैली करेगा। इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

        खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments