कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों (केजीबीवी) में प्रवेश के लिए प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू : 10 अप्रैल तक लिये जायेंगे प्रवेश-
राज्य मुख्यालय : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों (केजीबीवी) में प्रवेश के लिए प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू होगी। 21 से 31 मार्च तक इसके लिए कैम्प लगाए जाएंगे। वहीं स्कूलों में लड़कियों को 10 अप्रैल तक प्रवेश दे दिया जाएगा।
केजीबीवी पिछड़े हुए विकासखण्डों में चलाए जा रहे हैं और यहां लड़कियों को कक्षा 6 से 8 तक निशुल्क शिक्षा आवासीय सुविधा के साथ दी जाती है। यहां एससी एसटी और अल्पसंख्यक लड़कियों के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित हैं। इन स्कूलों में प्रवेश के लिए हर वर्ष तीन दिन का आवासीय कैम्प लगाया जाता है |
इससे सम्बन्धित खबर भी देखें-
१-कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शैक्षणिक व शिक्षणेत्तर कर्मियों के चयन के सम्बन्ध में आदेश जारी |
२-कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शैक्षिक सत्र परिवर्तन तथा लक्ष्य के सापेक्ष बालिकाओं के नामांकन हेतु अभिप्रेरण शिविर आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में आदेश जारी |
खबर साभार : हिन्दुस्तान
0 Comments