बीटीसी-2013 की बची 11 हजार सीटों पर प्रवेश कल से
इलाहाबाद (एसएनबी)। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी श्रीमती नीना श्रीवास्तव ने बताया कि बीटीसी-2013 की बची हुई करीब 11 हजार सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होकर 20 मार्च तक संबंधित जिले के डायट पर उपलब्ध वर्गवार/श्रेणीवार फ्री सीट पर गुणांक के अवरोही क्रम में आरक्षण / विशेष आरक्षण के नियमों के अधीन चयन/प्रवेश होगा। अभ्यर्थी सोमवार से 23 मार्च तक सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की वेबसाइट से अपना जनपद आवंटन कार्ड डाउनलोड कर सकते है। कहा कि डायट के द्वारा जिले के निजी संस्थानों में उपलब्ध वर्गवार/श्रेणीवार पेड सीट पर गुणांक के अवरोही क्रम में आरक्षण/विशेष आरक्षण के नियमों के अधीन अभ्यर्थियों का प्रवेश 23 मार्च को सुबह 10 बजे से होगा। प्रशिक्षण 24 मार्च से शुरू होगा। सचिव ने बताया कि अभ्यर्थियों ने रिक्त सीटों के सापेक्ष वर्ग/श्रेणीवार अन्तिम चयन सूची की कट आफ मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों द्वारा भरे गये 10 जिलों के विकल्प के अनुसार उन जिलों में रिक्त सीटों के प्रति बीटीसी के अभ्यर्थियों के गुणांक के अवरोही क्रम में जिले के आवंटन की सूची जारी कर दिया है।
महिला सामान्य/अनारक्षित कला वर्ग में 200.58 व विज्ञान वर्ग में 198.60, पुरु ष वर्ग के कला वर्ग में 193.99 व विज्ञान वर्ग में 202.79, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला कला में 199.75 व विज्ञान वर्ग में 198.24, पुरु ष कला वर्ग में 193.59 व विज्ञान वर्ग में 202.00, अनुसूचित जाति महिला कला वर्ग में 185.97 व विज्ञान वर्ग में 174.51, पुरु ष वर्ग कला में 180.77 व विज्ञान वर्ग में 182.84, अनुसूचित जन जाति के महिला वर्ग में 168.22 व विज्ञान वर्ग में 177.67, पुरु ष वर्ग कला में 159.52 व विज्ञान वर्ग में 141.64 श्रेणी जारी की गयी है। बीटीसी की परीक्षाएं 24 से : सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी श्रीमती नीना श्रीवास्तव ने बताया कि बीटीसी बैच-2013/सेवारत (मृतक आश्रित) बीटीसी परीक्षा वर्ष 2015 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक खत्म होगी। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रथम प्रश्नपत्र बाल विकास, दोपहर दो बजे से द्वितीय प्रश्नपत्र की शिक्षण अधिगम के सिद्धांत, 25 मार्च को तीसरे प्रश्न की परीक्षा विज्ञान सुबह 10 बजे से, चौथे प्रश्नपत्र गणित की दोहपर दो बजे से तीन बजे तक, पांचवे प्रश्नपत्र सामाजिक अध्ययन की परीक्षा 26 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, छठवें प्रश्नपत्र हिन्दी की परीक्षा दोपहर दो बजे से तीन बजे तक, सातवें प्रश्नपत्र संस्कृत/उर्दू की परीक्षा 27 मार्च को सुबह 10 बजे से और आठवें प्रश्नपत्र कम्प्यूटर की परीक्षा दोपहर दो बजे से तीन बजे तक संपन्न होगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बताया कि यह सभी परीक्षाएं जिला मुख्यालयों के जीआईसी या जीजीआईसी में संपन्न होगी। 23 तक डाउनलोड कर सकते हैं अपना जनपद आवंटन कार्ड
खबर साभार : राष्ट्रीयसहारा
बीटीसी 2013 की तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी : अभ्यर्थी विकल्प के अनुसार दस जिले की रिक्त सीटों में मेरिट के अंतर्गत प्रवेश लें-
इलाहाबाद : प्रदेश के डायट व निजी संस्थानों में चयन के लिए बीटीसी प्रशिक्षण 2013 की तीसरी कट ऑफ लिस्ट रविवार को जारी कर दी गई। डायट व निजी संस्थानों की फ्री, पेड सीट मिलाकर कुल 1100 सीटे खाली हैं, जिसके सापेक्ष यह कट ऑफ लिस्ट जारी की गई है। अभ्यर्थी विकल्प के अनुसार दस जिले की रिक्त सीटों में मेरिट के अंतर्गत प्रवेश ले सकते हैं।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की सचिव नीना श्रीवास्तव के अनुसार कट ऑफ मेरिट में शामिल अभ्यर्थी अपना जिला आवंटन कार्ड सोमवार से विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। कार्ड 23 मार्च तक डाउनलोड किए जा सकते हैं।
तीसरे चरण में सामान्य व अनारक्षित कैटेगरी में महिला वर्ग की कट ऑफ मेरिट 200.58 व विज्ञान वर्ग की मेरिट 198.60 निर्धारित की गई है। अन्य पिछड़ा वर्ग के अन्तर्गत कला वर्ग की मेरिट 199.75 व विज्ञान वर्ग में 198.24 जारी की गई है। अनुसूचित जाति कला वर्ग में 185.97 व विज्ञान वर्ग में 174.51, अनुसूचित जन जाति कला वर्ग में 168.22 व विज्ञान वर्ग में 177.67 मेरिट निर्धारित है। पुरुष वर्ग में सामान्य कैटेगरी कला वर्ग 193.99, विज्ञान वर्ग 202.79, अन्य पिछड़ा वर्ग कला वर्ग 193.59, विज्ञान वर्ग 202.00, अनुसूचित जाति कला वर्ग 180.77, विज्ञान वर्ग 182.84, अनुसूचित जन जाति कला वर्ग में 159.72 व विज्ञान वर्ग में 141.64 मेरिट निर्धारित की गई है। इसी तरह विशेष आरक्षण श्रेणी के दृष्टि बाधित विकलांग महिला वर्ग में 170.58, पुरुष वर्ग में 172.4, बधिर विकलांग महिला वर्ग में 173.15, पुरुष वर्ग में 189.50, चलन क्रिया विकलांग कैटेगरी महिला वर्ग 188.21, पुरुष वर्ग 189.89, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैटेगरी महिला वर्ग 165.44, पुरूष वर्ग 166.56, भूतपूर्व सैनिक स्वयं पुरुष वर्ग की कट आफ मेरिट 130.78 निर्धारित की गई है |
खबर साभार : दैनिकजागरण
0 Comments