logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

15 हजार सहायक अध्यापक भर्ती आवेदन में संशोधन का मौका अब तक नहीं : डीएड अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल,तीन महीने से लंबी हुई भर्ती प्रक्रिया-

15 हजार सहायक अध्यापक भर्ती आवेदन में संशोधन का मौका अब तक नहीं : डीएड अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल,तीन महीने से लंबी हुई भर्ती प्रक्रिया-

इलाहाबाद : प्राइमरी स्कूलों में 15 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थियों को फार्म में संशोधन का मौका नहीं मिला। नौ दिसंबर 2014 को जारी शासनादेश के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि पांच मार्च 2015 के बाद फार्म में संशोधन के लिए 6 से 10 मार्च तक का समय दिया जाना था।

लेकिन इस दौरान अभ्यर्थियों को वेबसाइट  http://upbasiceduboard.gov.in  पर लिंक नहीं मिला।

कुछ आवेदक इस विषय में जानकारी के लिए सचिव संजय सिन्हा के पास गए लेकिन उनके अवकाश पर होने के कारण कोई कुछ बता नहीं सका। कहा जा रहा है कि इस भर्ती में डीएड वालों को मौका देने के कोर्ट के आदेश को लेकर अफसर मंथन कर रहे हैं क्योंकि भर्ती बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और उर्दू बीटीसी प्रशिक्षित टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए शुरू की गई थी। यही कारण है संशोधन के लिए अभी मौका नहीं दिया गया है |

              खबर साभार : हिन्दुस्तान

Post a Comment

0 Comments