logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

बीएड में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने का आज अंतिम मौका : आवेदन फॉर्म मंगलवार की रात 12 बजे तक भरे जा सकेंगे-

बीएड में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने का आज अंतिम मौका : आवेदन फॉर्म मंगलवार की रात 12 बजे तक भरे जा सकेंगे-

लखनऊ (ब्यूरो)। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2015 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मंगलवार की रात 12 बजे तक भरे जा सकेंगे। सोमवार को ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने के अंतिम दिन देर रात तक 183705 अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन शुल्क जमा कर दिया था।

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन करवा रहे लखनऊ विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि 190000 आवेदन फॉर्म इस बार भरे जाएंगे। क्योंकि रात 12 बजे तक आवेदन शुल्क भरने वाले अभ्यर्थियों की संख्या इसी के आसपास पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2015 के समन्वयक प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि बीती 7 मार्च को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तारीख थी। इसमें करीब 218864 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था।

सोमवार को ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने का अंतिम दिन था और देर रात तक करीब 183705 अभ्यर्थियों ने अपना ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर दिया था। रात 12 बजे तक जमा हुए ऑवेदन शुल्क के अंतिम आंकड़े मंगलवार की सुबह तक मिल पाएंगे। मगर उम्मीद जताई जा रही है कि करीब 190000 अभ्यर्थी इस बार ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे |

          खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments