logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने की अंतिम तिथि आज : SCERT बेसिक शिक्षा सचिव के समक्ष आज ही रखेगा पूरा ब्यौरा-

प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने की अंतिम तिथि आज : SCERT बेसिक शिक्षा सचिव के समक्ष आज ही रखेगा पूरा ब्यौरा-

लखनऊ (ब्यूरो)। शासन से तय कार्यक्रम के मुताबिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने की अंतिम तिथि बृहस्पतिवार को समाप्त हो रही है। स्थिति यह है कि दूसरे चरण में अभी तक सभी जिलों का कटऑफ तक जारी नहीं हो सका है।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता के समक्ष बृहस्पतिवार को ही पूरा ब्यौरा रखेगा। इसमें तय होगा कि नियुक्ति पत्र कब तक बांटा जाना है। एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों से नियुक्ति पत्र बांटने के संबंध में पूरी जानकारी बृहस्पतिवार दोपहर तक मांगी है।

          खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments