logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

IAS दुर्गा शक्ति नागपाल के पति अभिषेक सस्पेंड : शिक्षक के साथ अभद्र व्यवहार करने का था मामला-

दुर्गा शक्ति के बाद अब उनके पति चर्चा में, निलंबित-

Sat, 11 Oct 2014 03:07 PM (IST)

लखनऊ। नोएडा में सपा के एक नेता से मोर्चा लेने के कारण लंबे समय तक चर्चा में रहने के बाद निलंबन झेलने वाली आइएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के पति अभिषेक सिंह भी उनकी राह पर हैं। मथुरा में एसडीएम अभिषेक सिंह ने मामूली सी गलती पर एक शिक्षक को अपने कमरे में बुलाकर मुर्गा बना दिया। जिससे शिक्षक संगठनों में रोष व्याप्त हो गया और मुख्यमंत्री ने इस मामले को संज्ञान में लेकर अभिषेक सिंह को निलंबित कर दिया।

करीब 55 वर्ष के शिक्षक के साथ अभिषेक सिंह के अमानवीय व्यवहार का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संज्ञान लिया और शिक्षक को अपने कमरे में मुर्गा बनावाने के बाद उठक-बैठक कराने वाले आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह को निलंबित कर दिया है। मथुरा में ही अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। दुर्गा शक्ति नागपाल ने भी करीब 15-20 दिन पहले मथुरा में सपा के नेता को सुरक्षा अधिकारियों को आदेश देकर अपने कमरे से बाहर करवा दिया था।

एसडीएम महावन आइएएस अभिषेक सिंह के कार्यालय में एक शिक्षक को पहले तो मुर्गा बनवाया फिर उनसे उठक-बैठक लगवाई गई। एसडीएम ने पुलिस भेजकर बुधवार रात नौ बजे बुलाया और साथ आए बेटे के सामने उठक-बैठक करने को विवश किया। बल्देमव विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जुगसना के 55 वर्षीय सहायक अध्यापक फौरन सिंह बीएलओ भी हैं। इन दिनों जनपद में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। फौरन सिंह ने बताया कि काम में देरी का सवाल उठाते हुए एसडीएम महावन अभिषेक ने आठ अक्टूबर की रात नौ बजे उन्हें बुलाया। पहले तो एसडीएम ने उन्हें फटकार लगाई फिर कान पकड़ कर उठक-बैठक लगवाने के लिए बाध्य किया। ऐसा न करने पर उन्होंने उन्हें जेल भिजवाने की धमकी भी दी। फौरन सिंह के मुताबिक उन्हे मजबूरीवश बेटे के सामने ही रोते-रोते उठक-बैठक लगानी पड़ी।

इसकी जानकारी लगते ही शिक्षक संघ भी भड़क उठा। डीएम से मिलकर आरोपी एसडीएम पर कार्रवाई की माग की। इस घटना के विरोध में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डीएम से शिकायत कर आरोपी एसडीएम के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की माग की।


इधर अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकारते हुए एसडीएम अभिषेक सिंह ने बताया ये लोग कुछ काम-धाम तो करते नहीं है, उल्टे शिकायतें करते फिरते हैं। बहरहाल, उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं कहना है।

गौरतलब है कि प्रशिक्षु आइएएस एसडीएम महावन अभिषेक सिंह चर्चित महिला आइएएस दुर्गाशक्ति नागपाल के पति हैं, जो आजकल मथुरा की सीडीओ हैं।

मथुरा में बुजुर्ग शिक्षक को मुर्गा बनाने की खबर तेजी से फैलने से अन्य शिक्षकों में उबाल आ गया। जिले के सभी शिक्षक संगठनों ने एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इन लोगों ने कहा कि अभिषेक ने अपने ऑफिस में शिक्षक को मुर्गा बनाने के साथ ही उठक-बैठक भी करवाई। अफसर की इस हरकत से बुजुर्ग शिक्षक अवसाद में हैं। इन लोगों ने बताया कि बुजुर्ग शिक्षक का दोष सिर्फ इतना है कि उनके निर्देशन में वोटर लिस्ट बनने में एक दिन का विलंब हो गया था।

IS दुर्गा शक्ति नागपाल के पति सस्पेंड : शिक्षक के साथ अभद्र व्यवहार करने का था मामला-
#नोट- सोशल मीडिया / फेसबुक पर शिक्षकों और मथुरा के शिक्षक संगठन के कड़े विरोध का परिणाम IAS अभिषेक पर गिरी निलम्बन की गाज:;)
ब्यूरो शनिवार, 11 अक्टूबर 2014
आगरा Updated @ 2:52 PM IST

आगरा | आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के पति अभिषेक सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

अभिषेक के ऊपर एक टीचर के साथ अभद्र बर्ताव करने का आरोप है। उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल उस वक्त बहुत चर्चाओं में आ गई थीं जब उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोला था।

अभिषेक सिंह फिलहाल मथुरा के महावन क्षेत्र के एसडीएम के तौर पर तैनात थे। आरोप है कि उन्होंने रात नौ बजे एक शिक्षक को अपने कार्यालय पर बुलाया और कान पकड़ कर उठक-बैठक कराई |

दुर्गा के पति पर आरोप: ये है पूरा मामला-

बीएलओ संबंधी कार्य में देरी पर प्रशिक्षु आईएएस और एसडीएम महावन अभिषेक सिंह के कार्यालय में एक गुरुजी को कान पकड़कर उठक-बैठक लगानी पड़ गई। जुगसना के सहायक अध्यापक के साथ हुए इस अभद्र बर्ताव पर शिक्षक संघ शुक्रवार को डीएम बी. चंद्रकला से मिला और कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर निर्वाचन संबंधी कार्य के बहिष्कार की चेतावनी भी दी।

बलदेव विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जुगसना के सहायक अध्यापक फौरन सिंह बीएलओ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बीएलओ संबंधी कार्य के लिए उन्हें आठ अक्तूबर की रात नौ बजे एसडीएम महावन ने तहसील कार्यालय में बुलवा लिया और कान पकड़कर उठक-बैठक लगाने को कहा। न लगाने पर जेल भिजवाने की धमकी दी। करीब 55 वर्षीय शिक्षक ने रोते हुए बेटे की मौजूदगी में उठक-बैठक लगाए।

पीड़ित के साथ उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण रावतने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। शिक्षक ने डीएम को अपनी व्यथा सुनाई। शिक्षक नेताओं ने एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई न होने पर निर्वाचन संबंधी कार्य के बहिष्कार का ऐलान किया था।

      

     खबर साभार : अमरउजाला व दैनिकजागरण

Post a Comment

0 Comments