"मेरा गाँव कनेक्शन"........भाई सुशील जी के नाम-
मित्रों आप सब को यह बताते हुए बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि अब से कुछ समय पहले 7 बजे डीडी नेशनल पर "मेरा गाँव कनेक्शन" कार्यक्रम को देखा जो भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के "जिला बाराबंकी के प्राथमिक विद्यालय गुलरिहा" के बारे में बता रहा था कि "एक अनोखा सरकारी विद्यालय" भी है.....जहां कि साज-सज्जा , शैक्षणिक पहलू को देखते ही बनता है भाई सुशील कुमार जी फेसबुक पर पहले से ही मित्र है........मैं भाई सुशील जी को और उनकी सहायक अध्यापिका शिल्पी गुप्ता जी को कोटि-कोटि दिल की गहराईयों से धन्यवाद देता हूँ कि........उन्होंने हम शिक्षकों के प्रति समाज में व्याप्त कुंठा को दूर करने का सराहनीय कार्य किया है.......भाई सुशील जी ने अपने विद्यालय को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी एक खास पहचान बना दी जो अविस्मरणीय है |
मित्रों एक बात तो तय हुआ कि सुशील जी ने एक ऐसे विद्यालय को प्रस्तुत किया जो कानवेण्ट स्कूलों से गुणवत्ता और साज-सज्जा और तमाम भौतिक वातावरण में बहुत आगे है.....बहुत आगे इस लिहाज से क्योंकि जो धन सरकार और विभाग से उपलब्ध कराये जाते हैं वह नाकाफी हैं |
अन्त में मित्रों मीडिया के और समाज के सामने यह आया कि बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में ऐसे भी शिक्षक कार्यरत हैं जिस पर पूरा समाज/मीडिया अब अपनी विचारों में बदलाव लायें कि उन्हें विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षकों के इमेज और बच्चों को न पढ़ाने वाले शिक्षकों के इमेज के समाप्ति के दिन आने वाले हैं…………और गर्व से कहें की हम सब बेसिक शिक्षा के महत्वपूर्ण अंग है |
"आज का प्राइमरी का मास्टर" की पूरी टीम की तरफ से भाई सुशील कुमार और सहायक अध्यापिका शिल्पी गुप्ता जी और उनके सहयोगियें को हार्दिक बधाईयां |
जय शिक्षक......जय भारत !!
0 Comments