logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति का आदेश जारी : दिपावली से पहले हो जायेगी पदोन्नति-

बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति का आदेश जारी : दिपावली से पहले हो जायेगी पदोन्नति-

१- बेसिक शिक्षामंत्री ने बेसिक शिक्षा निदेशक को पदोन्नति करने का दिया आदेश

२- पदोन्नति को लेकर ही 20 अक्टूबर 2013 को गोरखपुर के होटल में खण्ड शिक्षाधिकारियों गये थे जेल

महराजगंज। परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ की मांग पर बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने बेसिक शिक्षा निदेशक को पदोन्नति करने का आदेश दिया है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने दीपावली से पहले शिक्षकों की पदोन्नति करने के लिए बेसिक शिक्षा सचिव को पत्र लिखा है। उम्मीद जताई जा रही है कि आदेश इसी सप्ताह जिले में पहुंच जाएगी और दीपावली से पहले पदोन्नति कर दी जाएगी।

परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापकों को प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालय पर सहायक अध्यापक पद पर पदोन्नति किए जाने के लिए बेसिक शिक्षा सचिव ने चार सितंबर 2013 को आदेश दिया था। इसके क्रम में 448 शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया अक्टूबर 2013 में की जा रही थी। इसी दौरान 20 अक्तूबर 2013 को गोरखपुर के एक होटल में छापामारी के दौरान पांच लाख 15 हजार रुपये बरामद हो गया। इस दौरान निचलौल, सिसवा और लक्ष्मीपुर के खंड शिक्षा अधिकारी, ईएमआईएस इंचार्ज को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस मामले में तत्कालीन बीएसए सूर्यप्रकाश सिंह व लेखाकार यशवंत सिंह को भी आरोपी बनाया गया। सभी आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ। इसमें तीनों खंड शिक्षा अधिकारी व ईएमआईएस इंचार्ज को जेल भेज दिया गया। लेकिन बीएसए व लेखाकार फरार हो गए। माना गया कि होटल में बरामद रुपया शिक्षकों की पदोन्नति के नाम पर वसूला गया था। इस घटना के बाद शिक्षकों की पदोन्नति की कार्यवाही रोक दी गई। लेकिन शिक्षक संघ के लोग पदोन्नति की मांग करते रहे।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बेसिक शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर पदोन्नति के संबंध में सुझाव मांगा था। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मुहम्मद यासीन और जिलामंत्री केशव मणि त्रिपाठी ने 30 सितंबर 2014 को बेसिक शिक्षामंत्री रामगोविंद चौधरी से मुलाकात की। बेसिक शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों की पदोन्नति करने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक को लिखा। बेसिक शिक्षा निदेशक ने शिक्षकों की पदोन्नति दीपावली से पहले करने के लिए बेसिक शिक्षा सचिव इलाहाबाद को लिखा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी सप्ताह पदोन्नति का आदेश जिले पर आ जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री केशवमणि त्रिपाठी ने बताया कि बेसिक शिक्षामंत्री से मुलाकात करके पदोन्नति करने की मांग की गई थी। उन्होंने शिक्षकों की पदोन्नति के लिए आदेश दिया है।

बीएसए रमाकांत का कहना है कि शिक्षकों की पदोन्नति के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री, बेसिक शिक्षा निदेशक और बेसिक शिक्षा सचिव के आदेश की सूचना मिली है। पदोन्नति के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से संशोधित सूची मांगी गई है।

         खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments