मिड डे मील बनाने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे प्रधानाचार्य : जनहित याचिका दायर-
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इंटर कॉलेजों में मध्याह्न भोजन बनाने की अनिवार्यता के खिलाफ प्रधानाचार्य परिषद ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। परिषद का कहना है कि प्रदेश सरकार ने इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को माध्यम भोजन बनवाने की जिम्मेदारी सौंपी है जो अव्यवहारिक निर्णय है। शिक्षकों का काम पढ़ाना है न कि भोजन बनवाना। इससे शिक्षण कार्य में बाधा पहुंचेगी।
परिषद के वकील अनुराग खन्ना ने कई व्यवहारिक कठिनाईयों का भी हवाला दिया। कहा कि कॉलेजों में रसोई घर नहीं है। रसोईये भी नहीं मिल रहे हैं। यहां भी एनजीओ के जरिए ही मध्याह्न भोजन वितरित कराया जाना चाहिए। वहीं, सरकारी वकील आरएन पांडेय का कहना था कि याचिका पोषणीय नहीं है।
खबर साभार : अमरउजाला
0 Comments