logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

बीएड : नहीं मिली सीट तो फीस वापस होगी -

बीएड : नहीं मिली सीट तो फीस वापस होगी-

१-जारी रहा शिकायत दर्ज कराने का सिलसिला

२-अभ्यर्थियों को 18 अक्टूबर से ड्राफ लौटाने की व्यवस्था

लखनऊ | बीएड अभ्यर्थियों द्वारा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ग्रिवांस सेल में शिकायत दर्ज कराने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। किसी ने तय समय में च्वाइस लॉक नहीं करने की समस्या बताई तो किसी ने पहले से ही च्वाइस लॉक होने का दुखड़ा रोया।

कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी थे, जिन्होंने कॉलेज एलॉट नहीं होने पर फीस वापसी की मांग की। इस पर उन्हें फीस के रूप में लिए गए ड्राफ्ट लौटा दिए गए।

वहीं, झांसी में काउंसलिंग कराने वाले ऐसे अभ्यर्थियों को 18 अक्तूबर से फीस लौटाने के निर्देश विश्वविद्यालय ने दिए हैं।

राज्य काउंसलिंग समन्वयक प्रो. ओपी कंडारी ने बताया कि काउंसलिंग कराने वाले सभी अभ्यर्थियों के ड्राफ्ट सिर्फ वाराणसी ने ही विश्वविद्यालय को भेजे हैं, जबकि आगरा सेंटर ने पांच और सात अक्तूबर को काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों के ड्राफ्ट उपलब्ध कराए हैं। वहां के ऐसे जितने अभ्यर्थी यहां आए, उन्हें ड्राफ्ट वापस कर दिया गया है।

-:18 अक्टूबर की तारीख निर्धारित:-

छात्र-छात्राओं को परेशानी न हो इसलिए शेष बचे ड्राफ्ट को संबंधित केंद्रों को भेज दिया जाएगा। कुछ केंद्रों द्वारा कुछ ऐसे भी अभ्यर्थियों को यहां भेज दिया गया, जिनके ड्राफ्ट यहां नहीं भेजे गए थे।

उन्होंने बताया कि बरेली, सुल्तानपुर, मेरठ, गोरखपुर स्थित केंद्रों में भी कॉलेज नहीं मिलने वाले छात्र- छात्राओं की फीस वापस कर दी गई है।

राज्य काउंसलिंग सह समन्वयक प्रो. सुनील काबिया ने बताया कि झांसी केंद्र में काउंसलिंग कराने वाले ऐसे अभ्यर्थियों को 18 अक्तूबर से ड्राफ्ट लौटाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए संबंधित छात्र या तो बीयू आ सकता है या डाक से मंगवा सकता है।

       खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments