logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

शिक्षकों की पदोन्नति का आदेश जल्द : सचिव बेसिक शिक्षा परिषद-

शिक्षकों की पदोन्नति का आदेश जल्द : सचिव बेसिक शिक्षा परिषद-

१-सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षक नेताओं को दिया आश्वासन

२-शिक्षकों ने की स्कूल की समय सारिणी में परिवर्तन की मांग

इलाहाबाद : दीपावली के पहले ही प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों की पदोन्नति का आदेश जारी हो जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने गुरुवार को इस संबंध में शिक्षक नेताओं को आश्वस्त किया है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसियेशन उप्र के अध्यक्ष संतोष तिवारी की अगुवाई में शिक्षक सचिव बेसिक शिक्षा से मिले। 1शिक्षकों ने पदोन्नति, स्थानांतरण आदि का मामला उठाया।

शिक्षकों ने यह भी कहा कि स्कूलों की समय सारिणी में परिवर्तन किया जाए।ठंड में सुबह नौ से तीन बजे तक स्कूल खोला जाए और ग्रीष्म ऋतु में सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक। पदोन्नति पाए शिक्षकों को ग्रेड पे के अनुसार न्यूनतम मूल वेतन 17140 व 18150 का लाभ प्रदान किया जाए।

सचिव ने सभी को आश्वस्त किया कि पदोन्नति का आदेश एक सप्ताह में जारी हो जाएगा और अन्य मुद्दों पर उच्च अधिकारियों से वार्ता करके समाधान करेंगे। महामंत्री सुभाष कनौजिया, दिलीप चौहान, तारकेश्वर शाही, डा. दुर्गेश प्रताप सिंह, संजय शर्मा, अभय मिश्र, संजय तिवारी, आमोद श्रीवास्तव, भारतेंदु यादव आदि मौजूद थे |

     खबर साभार दैनिकजागरण

Post a Comment

0 Comments