दुर्गाशक्ति के पति ने शिक्षक से कराई उठक-बैठक : शिक्षक संघ भड़के सूचना निर्वाचन आयुक्त को भी भेजी-
१-शिक्षक संघ भड़के, निर्वाचन कार्य के बहिष्कार की धमकी
२-सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल के पति हैं एसडीएम महावन
मथुरा। स्कूल में बच्चों को कान पकड़कर उठक-बैठक करने की सजा देने वाले एक गुरुजी को एसडीएम महावन के रूप में तैनात प्रशिक्षु आईएएस अभिषेक के कार्यालय में यही सजा भुगतनी पड़ी। आरोप है कि एसडीएम ने पुलिस भेजकर बीते बुधवार रात नौ बजे उन्हें बुलवाया और साथ आए बेटे के सामने ऐसा करने के लिए विवश किया। इसकी जानकारी पर शिक्षक संघ भड़क उठा है। उसने डीएम बी. चंद्रकला से शिकायत की और एसडीएम पर कार्रवाई न होने की दशा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
बलदेव विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जुगसना के सहायक अध्यापक फौरन सिंह (55) बीएलओ भी हैं। इन दिनों मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम चल रहा है जो बीएओ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि काम में देरी का सवाल उठाते एसडीएम ने उन्हें फटकारा। कान पकड़कर उठक-बैठक न लगाने पर जेल भिजवाने की धमकी दी। शिक्षक ने रोते-रोते उठक-बैठक लगाए। बता दें, अभिषेक अपने सख्त प्रशासनिक फैसलों के कारण चर्चित आईएएस दुर्गाशक्ति नागपाल के पति हैं। दुर्गा यहां मुख्य विकास अधिकारी हैं।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण रावत साथियों के साथ ने शुक्रवार को डीएम से मिले। उन्हें घटना बताई और अपनी मांग से अवगत कराया। शिक्षक नेताओं ने इसकी सूचना निर्वाचन आयुक्त को भी भेजी है।
खबर साभार : अमरउजाला
0 Comments