logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

दूसरे चरण के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा कराने की मांग को लेकर : शिक्षामित्रों ने दिया ज्ञापन-


शिक्षा मित्रों ने दिया ज्ञापन : दूसरे चरण के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा कराने की मांग को लेकर-

लखनऊ। दूसरे चरण में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षा मित्रों की चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा कराने की मांग को लेकर सोमवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन दिया गया।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की मांग पर निदेशक ने 28, 29 नवंबर तथा 2 व 3 दिसंबर को परीक्षा कराते हुए 15 दिसंबर तक रिजल्ट घोषित कराने का आश्वासन दिया है। संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने कहा है कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ही दूसरे चरण के शिक्षा मित्रों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।

      खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments