logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

'शिक्षकों पर कार्रवाई बर्दास्त नहीं' : अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने की मांग-

'शिक्षकों पर कार्रवाई बर्दास्त नहीं' : अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने की मांग-

इलाहाबाद : कोचिंग संचालन के नाम पर शिक्षकों पर हो रही कार्रवाई पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ 'चेतनारायण गुट' के प्रदेश उपाध्यक्ष रामसेवक त्रिपाठी ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि शिक्षक ईमानदारी से पठन-पाठन में जुटे हैं, किसी विद्यालय का शिक्षक कोचिंग संचालन में नहीं लगा है। प्रशासन शिक्षकों को परेशान करने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहा जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने लखनऊ में कंप्यूटर शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सरकार की नीतियों का विरोध किया। कहा कि बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन का पारिश्रमिक दिसंबर के पहले न मिला तो सड़क पर उतरकर आवाज बुलंद करेंगे। शिक्षकों को आवास, चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की मांग भी की। मंडलीय मंत्री डॉ. नवीन पांडेय ने एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने की मांग दोहराई।

      खबर साभार :दैनिकजागरण

Post a Comment

0 Comments