राज्यकर्मियों को दीपावली पर डीए !
लखनऊ (एसएनबी)। राज्यकर्मियों को भी केन्द्र के समान दीपावली पर राज्य सरकार महंगाई भत्ते का तोहफा दे सकती है। केन्द्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को जुलाई 2014 से 7 फीसद महंगाई भत्ते का ऐलान किया है। केन्द्र में अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 107 फीसद हो गया है, जबकि यूपी में कर्मचारियों को 100 फीसद ही महंगाई भत्ता मिल रहा है।
वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केन्द्र सरकार के स्तर पर महंगाई भत्ते का शासनादेश जारी हो जाने के बाद ही राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता देने के लिए लिखा पढ़ी शुरू करती है। वित्त विभाग में फिलहाल मंहगाई भत्ते को लेकर अभी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
खबर साभार : राष्ट्रीय सहारा
0 Comments