logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

सीधे प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी भी आज से देंगे बीएड परीक्षा

सीधे प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी भी आज से देंगे बीएड परीक्षा

कानपुर, जागरण संवाददाता: 12 अक्टूबर 2013 तक बीएड में सीधे एडमिशन लेने वाले छात्र छात्राएं भी गुरुवार से शुरू हो रही परीक्षा में शामिल होगें। इनकी परीक्षा न कराने पर अड़े विश्वविद्यालय प्रशासन ने हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ के एक निर्णय के बाद संबद्ध सभी महाविद्यालयों को आनन फानन में सशर्त आदेश दिए।

विश्वविद्यालय ने इस मामले में हाईकोर्ट का आदेश स्पष्ट जानने के लिये बुधवार को अर्जी लगाई गई। जब पूरी जानकारी हो गई तो विश्वविद्यालय में बैठक बुलाई गई और इसके बाद सीधे एडमिशन लेने वाले करीब तीन हजार बीएड छात्र छात्राओं को राहत देने वाला फैसला सुनाया। इसमें कहा गया कि गुरुवार से होने वाली बीएड परीक्षा में शामिल किया जाएगा। इस संबध में विश्वविद्यालय ने संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य को पत्र भेजकर सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे करने के निर्देश दिये हैं।

विश्वविद्यालय ने लगाई यह पांच शर्ते -

-सभी परीक्षार्थियों को अस्थाई अनुक्रमांक जारी किया जाए, जिसका क्रम-एल, कालेज कोड और अभ्यर्थी की क्रम संख्या जोड़ कर बनायें।
-अस्थाई फोटोयुक्त प्रवेश पत्र एवं जांच पत्र महाविद्यालय द्वारा निर्गत किया जाए।
-सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा केन्द्र स्वकेन्द्र होगा
-अनुक्रमांक संबंधित नियमावली 10 सितंबर तक विश्वविद्यालय में कालेजों द्वारा जमा कराई जाए
-परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं अलग से सीलबंद पैकेट पर याचिका संख्या लिखकर विश्वविद्यालय में जमा कराएं
-ऐसे परीक्षार्थियों का परीक्षाफल न्यायालय के आदेश के अधीन होगा। कोई छात्र छात्रा विश्वविद्यालय पर दावा नहीं करेगा।

Post a Comment

0 Comments