छुट्टियों की सौगात : कई वर्षों बाद ऐसा मौका है की कई महत्वपूर्ण त्यौहार अक्तूबर माह में -
एसएनबी लखनऊ। अक्टूबर का महीना कर्मचारियों के साथ ही शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के लिए छुट्टियों की सौगात लेकर आ रहा है। यदि रविवार के अवकाश को भी जोड़ें तो इस माह पूरे बारह दिन की छुट्टियां हाथ लगने वाली हैं।
शनिवार के साप्ताहिक अवकाश वाले महकमों के कर्मचारियों के कोटे में तो आधा अक्टूबर माह (पन्द्रह छुट्टियां) अवकाश में ही बीत जाएगा। तय है इस माह पड़ने वाले नवरात्र, दशहरा, दीपावली के साथ ही बकरीद जैसे पर्व को यह जमकर इंज्वाय कर सकेंगे। लोग इन पवरे को मनाने के लिए आराम से अपने गृह या पैतृक जिले जा सकेंगे। नवरात्र के दौरान धार्मिक स्थलों के दर्शन की यात्रा के साथ ही अन्य स्थलों की सैर का लुत्फ भी इन छुट्टियों के चलते आराम से उठाया जा सकेगा।
कई वर्षो बाद ऐसा मौका पड़ रहा है जब नवरात्र के साथ ही दशहरा, बकरीद, दीपावाली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज जैसे पर्व एक ही महीने में पड़ रहे हैं। असल में दो अक्टूबर (बृहस्पतिवार) को गांधी जयंती का अवकाश है। इसके बाद तीन अक्टूबर (शुक्रवार) को दशहरा की छुट्टी है। चार अक्टूबर (शनिवार) को पांच दिन के कार्यदिवस वाले विभागों की साप्ताहिक बंदी। आम कर्मचारी (सप्ताह में छह कार्यदिवस वाले महकमे) व शिक्षक यदि चार अक्टूबर (शनिवार) का अवकाश ले लेते हैं तो उनके हाथ एक साथ पांच दिन का अवकाश लगेगा। क्योंकि पांच अक्टूबर को रविवार और इसके अगले दिन छह अक्टूबर (सोमवार) को ईद-उल जुहा (बकरीद) का अवकाश है। अक्टूबर का अंतिम सप्ताह भी छुट्टियों से भरा रहेगा। 23 अक्टूबर (बृहस्पतिवार) को दीपावली, 24 अक्टूबर (शुक्रवार) को गोवर्धन पूजा और फिर 25 अक्टूबर (शनिवार) को साप्ताहिक अवकाश के साथ ही भैया दूज की छुट्टी भी हाथ लगेगी।
खबर साभार : राष्ट्रीय सहारा
0 Comments