logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

72825 शिक्षकों की भर्ती दूसरी काउंसिलिंग 15 से 20 सितंबर : एलटीग्रेड शिक्षकों की भर्ती इसी माह से प्रारम्भ होगा-

72825 शिक्षकों की भर्ती दूसरी काउंसिलिंग 15 से 20 सितंबर : एलटीग्रेड शिक्षकों की भर्ती इसी माह से प्रारम्भ होगा-

१-विज्ञापन प्रकाशन की तैयारी ऑफलाइन लिए जाएंगे आवेदन
२-700 एलटीग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए आफलाइन आवेदन मांगने का फैसला
३-दूसरी काउंसलिंग का डेट तय करने के लिए 10 सितम्बर को सचिव बेसिक शिक्षा ने बुलाया बैठक
4-एलटीग्रेड का विज्ञापन 23 सितम्बर को प्रकाशित करने का इरादा

लखनऊ : राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के सात हजार रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया इसी महीने शुरू होगी। भर्ती के लिए विज्ञापन 23 सितंबर को प्रकाशित करने का इरादा है। वहीं भर्ती प्रक्रिया को 20 दिसंबर तक पूरा करने की मंशा है। शासन ने संयुक्त शिक्षा निदेशकों से जिलेवार और आरक्षण श्रेणीवार रिक्तियों का ब्योरा तलब किया है। जिलेवार और आरक्षण श्रेणीवार रिक्तियों का ब्योरा सार्वजनिक होने से भर्ती में गड़बड़ी की गुंजायश कम हो जाएगी। एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने का फैसला किया था। इसके लिए नियमावली में संशोधन किया जाना था। नियमावली में संशोधन के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कार्मिक विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। मूल नियमावली में एलटी ग्रेड शिक्षकों का नियुक्ति प्राधिकारी क्षेत्रीय उप निदेशक (डीडीआर) है जबकि नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव में संयुक्त निदेशक को नियुक्ति प्राधिकारी बनाया गया है। इस पर कार्मिक विभाग ने आपत्ति जतायी थी। कार्मिक विभाग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए पहले संस्थागत वित्त विभाग का अभिमत लेने के लिए भी कहा था। कार्मिक विभाग की इन आपत्तियों को दूर करने में काफी समय लगता। लिहाजा विभाग ने फिलहाल 7000 एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए अब ऑफलाइन आवेदन मांगने का फैसला किया है।

72825 शिक्षकों की भर्ती दूसरी काउंसिलिंग 15 से 20 सितंबर

लखनऊ : दूसरी काउंसिलिंग तीसरे हफ्ते में परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 72825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए दूसरी काउंसिलिंग इसी महीने के तीसरे हफ्ते में होने की उम्मीद है। दूसरी काउंसिलिंग 15 से 20 सितंबर के बीच शुरू होने के आसार हैं। सोमवार को साक्षरता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बातचीत में सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने इसके संकेत दिए। दूसरी काउंसिलिंग की तारीख तय करने के लिए सचिव बेसिक शिक्षा ने 10 सितंबर को बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि दूसरी काउंसिलिंग दस दिनों के अंदर कराईे जाएगी।

Post a Comment

0 Comments