logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

बदली CTET की परीक्षा प्रणाली : अब गणित के साथ साइंस विषय की भी परीक्षा देनी होगी-

बदली CTET की परीक्षा प्रणाली : अब गणित के साथ साइंस विषय की भी परीक्षा देनी होगी-

इलाहाबाद : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की प्रणाली में बदलाव कर दिया है। सीबीएसई ने यह बदलाव पिछले वर्ष के खराब परीक्षा परिणाम को देखते हुए लिया है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में अब गणित के साथ साइंस विषय की भी परीक्षा देनी होगी।

अभी तक इस परीक्षा में केवल गणित विषय से ही प्रश्न पूछे जाते थे। बोर्ड ने परीक्षा का समय भी बढ़ा दिया है। प्रथम और द्वितीय पेपर में 30 मिनट का समय बढ़ाया गया है। अब यह परीक्षा ढाई घंटे की होगी। सीटीईटी में सोशल स्टडीज के साथ सोशल साइंस को भी जरूरी किया गया है। परीक्षा में यह भाग 60 अंक के होंगे। इसके साथ ही प्रारंभिक गणित के भाग से प्रश्नों की संख्या को बढ़ाया गया है। विशेषज्ञ इससे सीटीईटी का परिणाम सुधरने की आस लगा रहे हैं। इस बदलाव को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी की परीक्षा में लागू कर दिया है।

साभार : दैनिक जागरण

Post a Comment

0 Comments