logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

टीईटी और शपथ पत्र के नाम पर भड़के शिक्षामित्र : काटा बवाल तब जाके शुरू हुआ काउंसलिंग

टीईटी और शपथ पत्र के नाम पर भड़के शिक्षामित्र : काटा बवाल तब जाके शुरू हुआ काउंसलिंग

१-बीएसए लागू कर रहे नयी व्यवस्था 

२-विरोध के बाद कराई संशोधन के बाद कराई काउंसलिंग

इलाहाबाद। शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद नियुक्त करने के लिए बुधवार को शुरू हुई काउंसलिंग में अव्यवस्था का बोलबाला रहा। काउंसलिंग के लिए पहुंचे शिक्षामित्रों से जब पूर्व में घोषित प्रारूप के इतर शपथ पत्र एवं आवेदन पत्र में टीईटी के बारे में जानकारी भरने को कहा गया तो वह भड़क उठे। शिक्षामित्रों ने तत्काल अनुभव प्रमाण पत्र मांगे जाने का भी विरोध किया।

नई व्यवस्था के विरोध में शिक्षामित्रों ने काउंसलिंग के लिए बनाए काउंटर बंद करवा दिए। शिक्षामित्र बीएसए राजकुमार को मौकेपर बुलाने केलिए अड़े रहे। बीएसए से शिक्षामित्र संघ के नेताओं से बातचीत के बाद आखिरकार बात बनी। इसके बार टीईटी के बारे में जानकारी वाला कॉलम हटाकर नया आवेदन दिए जाने और अनुभव प्रमाण पत्र बाद में देने तथा शपथ पत्र भी बाद में दिए जाने की बात पर शिक्षामित्र मान गए।

शिक्षामित्रों के विरोध के दौरान आधे घंटे काउंसलिंग रुकी रही। इस कारण से काउंसलिंग शाम छह बजे के बाद भी चलती रही। काउंसलिंग के दौरान दिन भर अफरा तफरी की स्थिति रही। बीएसए की ओर से सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में बुधवार की काउंसलिंग के लिए 15 अप्रैल 1959 से नौ जुलाई 1977 के बीच की जन्मतिथि वाले 500 शिक्षामित्रों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। इसमें 490 ने काउंसलिंग करवाई। काउंसलिंग कराने के लिए सुबह से ही शिक्षामित्रों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वसीम अहमद ने बताया कि बीएसए की ओर से जो विज्ञप्ति जारी की गई थी, उसमें हलफनामे और अनुभव प्रमाणपत्र का जिक्र नहीं था। शिक्षामित्र विज्ञप्ति के आधार पर काउंसलिंग की तैयारी करके पहुंचे थे। बीएसए राजकुमार का कहना है कि शपथ पत्र की व्यवस्था को खत्म करने की सूचना उन्हें नहीं मिली है। शिक्षामित्रों को शपथ पत्र जमा करना होगा।
  

    साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments