logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

प्रशिक्षु शिक्षकों की मेरिट जारी : वेबसाइट हो गया जाम


प्रशिक्षु शिक्षकों की मेरिट जारी वेबसाइट जाम

लखनऊ (ब्यूरो)। प्राइमरी स्कूलों में टीईटी मेरिट के जरिये 72825 पदों पर भर्ती के लिए मेरिट सूची शुक्रवार शाम जारी कर दी गई। हालांकि मेरिट जारी होते ही वेबसाइट पर दबाव बढ़ गया और वह बैठ गई। कई जिलों में वेबसाइट खुली ही नहीं। सचिव बेसिक शिक्षा हीरालाल गुप्त ने तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए छुट्टी के बावजूद शनिवार को बैठक बुलाई है। इसमें एससीईआरटी निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा व एनआईसी डायरेक्टर उपस्थित रहेंगे।

गणित आैर विज्ञान शिक्षकों की मेरिट आज -

जूनियर हाईस्कूलों में 29334 गणित-विज्ञान शिक्षकों की मेरिट शनिवार को जारी होगी। हालांकि करीब आधा दर्जन जिलों ने शुक्रवार को ही कट ऑफ जारी कर दिया। इसमें 71 अंक से ऊपर वाले आवेदक स्थान बना पा रहे हैं।

   साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments