logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

बेसिक शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को पढ़ाया जिम्मेदारी का पाठ-

बेसिक शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को पढ़ाया जिम्मेदारी का पाठ

लखनऊ (ब्यूरो)। बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अधिकारियों और शिक्षकों को सामूहिक जिम्मेदारी लेनी होगी। यही नहीं, स्कूलों में पढ़ाई का माहौल सुधारने के लिए शिक्षक व शिक्षा मित्रों की जवाबदेही तय की जाएगी। बेसिक शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के नाम पत्र लिखकर ये बातें कही हैं।

उन्होंने कहा है शिक्षकों की मांगें पूरी करने के बावजूद उनके स्कूल न जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इसके चलते कई शिक्षकों की सेवा समाप्त करने तथा निलंबित करने जैसी कार्रवाई की गई। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। उम्मीद है शिक्षक पूरे मनोयोग से बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देंगे।

उन्होंने कहा कि परिषदीय स्कूलों में मुफ्त किताब, यूनिफॉर्म देने के साथ मिड-डे-मील दिया जा रहा है, फिर भी अभिभावक इन स्कूलों में बच्चों के नाम लिखवाने से कतराते हैं। ये शिकायतें भी मिल रही हैं कि परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे पहाड़ा तक नहीं सुना पाते।

     साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments