logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

72,825 शिक्षकों की भर्ती : मेरिट देखे बगैर कैसे सुधरेगी गलती -

72,825 शिक्षकों की भर्ती : मेरिट देखे बगैर कैसे सुधरेगी गलती -

लखनऊ (ब्यूरो)। प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए जारी हुई टीईटी की मेरिट की गड़बड़ियां सुधरवाने की अंतिम तिथि बढ़ने के बावजूद अभ्यर्थियों की मुसीबतें कम नहीं हुई हैं। रविवार को भी अभ्यर्थी दिन पर अपनी रैंक देखने के लिए इंटरनेट पर जुटे रहे। बार-बार कोशिश करने के बावजूद अभ्यर्थियों को ‘वेबपेज नॉट एवेलेबल’ का मैसेज ही दिखाई पड़ा। अभ्यर्थियों का कहना था कि जब हम अपनी मेरिट ही नहीं देख पाएंगे तो फिर गलती कैसे सुधरवाएंगे। एससीईआरटी के अधिकारियों के अनुसार एनआईसी से बात की गई है वेबसाइट की क्षमता बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। जल्द ही अभ्यर्थी आसानी से अपनी मेरिट देख सकेंगे। बेसिक शिक्षकों की 72,825 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए मेरिट का प्रकाशन शुक्रवार को किया गया था। जनपदवार जारी मेरिट सूची देखने के बाद कोई गलती होने की सूरत में अभ्यर्थियों को उसे सही करवाने का मौका देने की व्यवस्था की गई है। गलतियां सुधरवाने के लिए पहले आठ जुलाई तक का ही समय दिया गया था लेकिन वेबसाइट धीमी होने के कारण अभ्यर्थियाें ने अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की थी। अभ्यर्थियों की मांग पर संशोधन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आठ जुलाई से बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई।

रविवार को भी वेबसाइट की धीमी गति के कारण अभ्यर्थी अपनी रैंक नहीं देख पाए। हरदोई निवासी अनूप मिश्रा के अनुसार उन्होंने 46 जनपदों में आवेदन किया था। दो दिन में वो केवल आठ जनपदों की रैंक ही देख पाए हैं।

डाक से या खुद जाकर दे सकते हैं प्रत्यावेदन
टीईटी मेरिट सूची की गड़बड़ियां दूर करवाने के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित जनपद के डायट केंद्र पर अपना प्रत्यावेदन देना है। एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह के अनुसार अभ्यर्थी डाक के माध्यम से या फिर स्वयं जाकर गड़बड़ी सुधारने के लिए प्रत्यावेदन दे सकते हैं।

       साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments