logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

गणित-विज्ञान शिक्षकों की भर्ती के लिए कम होगी मेरिट : सामान्य वर्ग में 65% अंक पाने वालों को भी मिल सकता है मौका-

गणित-विज्ञान शिक्षकों की भर्ती के लिए कम होगी मेरिट : सामान्य वर्ग में 65% अंक पाने वालों को भी मिल सकता है मौका-

१-आरक्षित वर्ग में ५५ प्रतिशत अंक पाने वाले दूसरी काउंसिल में हो सकते हैं शामिल

२-पहले चरण में मात्र ४८,८३ अभ्यर्थियों ने ही करायी काउंसलिंग

३-गणित शिक्षक के लिए २,६११ अभ्यर्थियों ने और विज्ञान शिक्षक के लिए २,२२७ अभ्यर्थियों ने प्रमाण पत्रों का मिलान कराया

४-शासनादेश के अनुसार आरक्षणवार,जातिवार व विषयवार तीनगुना और विशेष आरक्षण वालों को पांच गुना अभ्यर्थियों को बुलाना

५-अनुमति होने पर दूसरे चरण की काउंसलिंग मेरिट और कम कर आवेदकों को बुलाया जायेगा

लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए मेरिट कम करने की तैयारी है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद के प्रस्ताव पर शासन में विचार किया जा रहा है। विभागीय जानकारों की मानें तो सामान्य वर्ग के लिए 65 और आरक्षित वर्ग में 55 फीसदी अंक वाले आवेदकों को मौका मिल सकता है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय किया जाना बाकी है। शासन इस संबंध में शीघ्र ही निर्णय करने के साथ दिशा-निर्देश जारी करेगा।

उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के 29,334 पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगते हुए मेरिट जारी की गई थी। भर्ती के लिए शैक्षिक मेरिट का आधार रखा गया। सामान्य वर्ग की 70 से 71 फीसदी और आरक्षित वर्ग की मेरिट 60 फीसदी तक गई। मेरिट के आधार पर 7 और 8 जुलाई को जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डायटों) पर काउंसलिंग की गई।

विभागीय जानकारों के मुताबिक पहले चरण में मात्र 4,883 अभ्यर्थियों ने ही काउंसलिंग कराई है। इनमें गणित शिक्षक के लिए 2,611 और विज्ञान शिक्षक के लिए 2,227 अभ्यर्थियों ने अपने प्रमाण पत्रों का मिलान कराया।

शासनादेश के मुताबिक आरक्षणवार, जातिवार और विषयवार तीन गुना तथा विशेष आरक्षण के पांच गुना अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में बुलाया जाना था। इस हिसाब से काउंसलिंग में आवेदकों के न आने के कारण बेसिक शिक्षा विभाग चाहता है कि पद के मुताबिक अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में बुलाने के लिए मेरिट कम कर दी जाए। इसके लिए शासन से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए मेरिट कम कर आवेदकों को बुलाया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments