logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

STRIKE, UPPSS, PURANI PENSION : पुरानी पेंशन के लिए बुलंद होगी आवाज, 25 से 27 तक कार्य बहिष्कार करेंगे कर्मचारी और शिक्षक, हड़ताल के दौरान छुट्टी नहीं

STRIKE, UPPSS, PURANI PENSION : पुरानी पेंशन के लिए बुलंद होगी आवाज, 25 से 27 तक कार्य बहिष्कार करेंगे कर्मचारी और शिक्षक, हड़ताल के दौरान छुट्टी नहीं

27 के बाद आन्दोलन करेंगे बिजली कर्मचारी : पावर कॉर्पोरेशन के फील्ड हॉस्टल में हुई बैठक में समिति के संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने लिया। बैठक में शैलेन्द्र दुबे, राजीव सिंह, गिरीश पांडेय, सदरुद‌्दीन राणा, सुहैल आबिद, बिपिन वर्मा, शशिकान्त श्रीवास्तव, डीके मिश्र, पीएन राय, पूसेलाल, मोहम्मद इलियास, केएस रावत, परशुराम, आरएस वर्मा, कुलेन्द्र सिंह चैहान, पीएन तिवारी मौजूद रहे।

स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने किया किनारा : पुरानी पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में प्रदेश में 25 से 27 अक्टूबर तक होने वाली कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से यूपी स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की सभी यूनिटों ने किनारा कर लिया है। नगर निगम और जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की। बताया कि पेंशन बहाली की मांग वह अपने बैनर से बहुत पहले से कर रहे हैं। लिहाजा, इस मुद्दे पर निर्धारित तारीख 29 और 30 नवंबर को ही प्रदर्शन करेंगे। महासंघ ने पुरानी पेंशन बहाली समेत 15 सूत्रीय मांगें पूरी करवाने के लिए नगर आयुक्त डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी को सौंपा है।

हड़ताल के दौरान छुट्टी नहीं

लखनऊ । पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग को लेकर कर्मचारियों द्वारा तीन दिवसीय हड़ताल के ऐलान से प्रशासन परेशान है। डीएम कौशलराज शर्मा ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक में हड़ताल का असर कम करने पर चर्चा की। इसमें तय हुआ कि हड़ताल के दौरान किसी भी कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे।

राज्य कर्मचारी, शिक्षक व निकाय कर्मचारी पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग को लेकर 25 अक्टूबर से तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान कर चुके हैं। इस दौरान शहर में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के जुटने के आसार हैं। सरकारी कामकाज पर भी हड़ताल का बड़ा असर पड़ सकता है। इसे देखते हुए डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन के अफसरों के साथ हड़ताल से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि कर्मचारी संगठनों से बातचीत कर नई पेंशन प्रणाली को लेकर फैली भ्रातियों को दूर किया जाए।

इसके साथ ही हड़ताल के दौरान सभी कार्यालय समय से खुलने और माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। हालात पर नियंत्रण रखने के लिए कलेक्ट्रेट मे कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। प्रस्तावित कार्य बहिष्कार के दौरान कर्मचारियों को किसी भी प्रकार का अवकाश नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर नगर आयुक्त, सभी अपर जिलाधिकारियों के साथ ही एलडीए, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

एनबीटी, लखनऊ : यह सप्ताह धरना प्रदर्शन और अधिवेशनों से भरपूर होगा। पूरे सप्ताह कई प्रदेश स्तरीय कर्मचारी संगठन के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन प्रस्तावित हैं। 23 को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के सदस्य ईको गार्डन में पुरानी पेंशन सहित 14 सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे। वहीं कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारी 25, 26 और 27 अक्टूबर को कार्य बहिष्कार करेंगे। 27 को ही अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान है। इससे पहले 24 अक्टूबर को चेतावनी मोटर साइकिल यात्रा निकाली जाएगी।

स्मारककर्मियों का प्रदर्शन आज : उत्तर प्रदेश स्मारकों पार्कों कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के महामंत्री जीके शर्मा ने सोमवार को बताया कि मंगलवार को पुरानी पेंशन के लिए ईको गार्डन में प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर हो रही है।

25 से 27 तक कार्य बहिष्कार करेंगे कर्मचारी और शिक्षक : कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच की ओर से डॉ.दिनेश चन्द शर्मा और हरिकिशोर तिवारी की अगुआई में 24 अक्टूबर को पीडब्ल्यूडी कार्यालय से चेतावनी मोटर साइकल यात्रा निकाली जाएगी। इस क्रम में 25, 26 और 27 अक्टूबर को हड़ताल की जाएगी। नवंबर में दिल्ली में राष्ट्रीय महारैली होगी। हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि एक देश में एक पेंशन व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। परिषद के महामंत्री शिवबरन सिंह यादव ने कहा कि इस आन्दोलन में कर्मचारी, शिक्षक और इंजिनियर सभी साथ आ चुके हैं। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के महामंत्री और उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी के अध्यक्ष सदरुद्दीन राना ने कहा कि प्रदेशभर के सभी कर्मचारी 25 से 27 अक्टूबर तक हड़ताल पर जाएंगे। यह हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है।

पुरानी पेंशन के लिए 25 से 27 अक्टूबर तक होने वाले कार्य बहिष्कार का असर कम करने के लिए डीएम ने बुलाई अधिकारियों की बैठक, हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय ।

Post a Comment

0 Comments