logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

EXAMINATION, STRIKE : राज्य कर्मचारी कल से हड़ताल पर अड़े, अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं भी टलीं, अब 30 अक्टूबर से होंगी, जिलाधिकारियों का समझाना भी बेअसर

EXAMINATION, STRIKE : राज्य कर्मचारी कल से हड़ताल पर अड़े, अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं भी टलीं, अब 30 अक्टूबर से होंगी, जिलाधिकारियों का समझाना भी बेअसर

अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं भी टलीं, अब 30 अक्टूबर से होंगी•

एनबीटी, लखनऊ : राजधानी में सरकारी प्राइमरी और जूनियर स्कूलो की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं अब 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक होगी। मंगलवार को बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह ने इसका निर्देश जारी कर दिया। पहले 26 अक्टूबर से परीक्षा शुरू होनी थी। माना जा रहा है कि शिक्षकों और कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल की वजह से यह बदलाव किया गया है। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दोपहर 12:30 से 2:30 बजे की पाली में होगी। कक्षा एक की सभी विषयों की परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो से आठवीं तक की परीक्षा लिखित होगी।

सरकार से फिर हुई वार्ता में नहीं बनी बात•

एनबीटी ब्यूरो, लखनऊ : पुरानी पेंशन की बहाली के लिए आंदोलन कर रहे राज्य कर्मचारियों को सरकार मंगलवार को भी नहीं मना सकी। मुख्य सचिव और अन्य उच्चाधिकारियों से हुई वार्ता में भी कोई सहमति नहीं बन सकी। कर्मचारी अब भी 25 से 27 अक्टूबर तक घोषित हड़ताल के निर्णय पर कायम हैं। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री से वार्ता के बिना हल निकलना मुश्किल है। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय से सोमवार को भी कर्मचारियों वार्ता हुई थी।

जिलाधिकारियों का समझाना भी बेअसर : मुख्य सचिव के निर्देश पर सभी जिलों के डीएम और विभागीय अधिकारी भी अपने स्तर से कर्मचारियों को समझाने में जुट गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में तो सभी बीएसए को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे शिक्षकों की उपस्थिति का ब्योरा रखें। इसके लिए सभी जिलों और निदेशालय में कंट्रोल रूम भी बना दिया गया है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि हड़ताल से पहले ही वेतन काटे जाने निर्देश पर कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी भड़के हुए हैं। सरकार के इस रुख को देखते हुए हड़ताल की तैयारी और तेज कर दी गई है। कर्मचारियों के सभी संगठनों को जोड़ने के लिए रैलियां और प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उधर, राज्य सरकार के अलावा केंद्रीय कर्मचारियों के कई संगठन भी उनके साथ आ गए हैं।


लखनऊ : परिषदीय स्कूलों में परीक्षाएं 30 से, प्रस्तावित हड़ताल की तिथियों के बाद परीक्षा कराने पर फैसला

लखनऊ : राजधानी के परिषदीय स्कूलों का अर्धवार्षिक परीक्षा कार्यक्रम जारी हो गया है। अब 30 अक्टूबर से दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। इसमें शिक्षकों की प्रस्तावित हड़ताल बाधा नहीं बनेंगी। शासन ने 26 अक्टूबर से छह नवंबर तक परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा कराने का निर्देश दिया था।
राजधानी में भी शुरुआती दिनों में ही परीक्षा कराने की रणनीति थी। मगर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों की प्रस्तावित 25 से 27 अक्टूबर की हड़ताल से परीक्षा में व्यवधान की आशंका थी। ऐसे में बीएसए डॉ. अमरकांत ने 30 अक्टूबर से परीक्षा कराने का फैसला लिया। मंगलवार को हंिदूी व अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में कक्षा दो से आठ तक की परीक्षा दो पालियों में कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया।
सभी ब्लॉकों में पेपर पहुंचाने के निर्देश
राजधानी में 1367 प्राथमिक, 472 उच्च प्राथमिक व 192 सहायता प्राप्त व अशासकीय विद्यालय में परीक्षा होगी। इसमें 2,09,583 बच्चे पंजीकृत हैं। ऐसे में अर्धवार्षिक परीक्षा से संबंधित पेपर जल्द सभी ब्लॉकों में पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था शिक्षकों से करने को कहा गया है।

Post a Comment

0 Comments