logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

VERNACULAR : राज्यपाल ने की मातृभाषा में पढ़ाई की वकालत, कहा, अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने की मची है होड़, कैंसर के समान है शिक्षा में भ्रष्टाचार व नकल

VERNACULAR : राज्यपाल ने की मातृभाषा में पढ़ाई की वकालत, कहा, अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने की मची है होड़, कैंसर के समान है शिक्षा में भ्रष्टाचारनकल

संवाद सूत्र, फैजाबाद : प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मातृ भाषा में शिक्षा ग्रहण करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक व माध्यमिक कक्षाओं में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने के लिए होड़ मची हुई है, जबकि मातृ भाषा में शिक्षा ग्रहण करना सरल और सहज है। उन्होंने कहा कि मातृ भाषा में पढ़ाई की बात सिर्फ मंच से ही न हो, बल्कि इसके लिए जनमत भी तैयार किया जाए। राज्यपाल यहां भारतीय शिक्षण मंडल की तीन दिनी कार्यकारिणी की बैठक के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। भ्रष्टाचार की वजह से ही एक वीसी को निलंबित करना पड़ा। शिक्षा में भ्रष्टाचार और नकल को कैंसर के समान बताया और इसे खत्म करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि उच्च शिक्षा में शैक्षिक कैलेंडर महत्वपूर्ण होता है। प्रवेश, परीक्षा समय पर हो। शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर देना होगा।

आम महोत्सव आज, सीएम करेंगे उद्घाटन : गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को ‘उत्तर आम महोत्सव-2017’ का आयोजन किया गया है। शाम चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे।

Post a Comment

0 Comments