logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

LEAVE : परशुराम जयंती पर खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर, 15 सार्वजनिक अवकाश को र्निबधित अवकाश की सूची में शामिल

LEAVE : परशुराम जयंती पर खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर, 15 सार्वजनिक अवकाश को र्निबधित अवकाश की सूची में शामिल

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : योगी सरकार के महापुरुषों के नाम पर सार्वजनिक अवकाश रद करने के फैसले के बाद बुधवार को शासनादेश भी जारी कर दिया गया।

सचिव सामान्य प्रशासन मणि प्रसाद मिश्र ने महापुरुषों के नाम पर रद किए गए 15 सार्वजनिक अवकाश को र्निबधित अवकाश की सूची में शामिल कर दिया है। यह आदेश जारी होने के बाद पहला असर परशुराम जयंती पर पड़ेगा। पूर्व में जारी 2017 के अवकाश की सूची में 28 अप्रैल को परशुराम जयंती पर राजपत्रित अवकाश था लेकिन, अब नये आदेश में इसे र्निबधित अवकाश की सूची में शामिल कर दिया गया है। यानी अब परशुराम जयंती पर सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे।

शासन ने कुल 15 सार्वजनिक अवकाश को र्निबधित अवकाश की सूची में शामिल किया है।

अब कपरूरी ठाकुर जयंती -24 जनवरी, महर्षि कश्यप एवं महाराज गुहा-पांच अप्रैल, चेटी चंद- 29 मार्च, हजरत ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी का उर्स - 14 अप्रैल, चंद्रशेखर जयंती- 17 अप्रैल, परशुराम जयंती- 28 अप्रैल, महाराणा प्रताप जयंती- नौ मई, रमजान का अंतिम शुक्रवार- 23 जून, विश्वकर्मा पूजा- 17 सितंबर, अग्रसेन जयंती- 21 सितंबर, बाल्मिकी जयंती- पांच अक्टूबर, छठ पूजा पर्व- 26 अक्टूबर, बल्लभ भाई पटेल और नरेंद्र देव जयंती- 31 अक्टूबर, ईद-उ-मिलादुन्नवी- दो दिसंबर, चौधरी चरण सिंह जयंती को 23 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश नहीं होंगे।राज्य ब्यूरो, लखनऊ : योगी सरकार के महापुरुषों के नाम पर सार्वजनिक अवकाश रद करने के फैसले के बाद बुधवार को शासनादेश भी जारी कर दिया गया। सचिव सामान्य प्रशासन मणि प्रसाद मिश्र ने महापुरुषों के नाम पर रद किए गए 15 सार्वजनिक अवकाश को र्निबधित अवकाश की सूची में शामिल कर दिया है। यह आदेश जारी होने के बाद पहला असर परशुराम जयंती पर पड़ेगा। पूर्व में जारी 2017 के अवकाश की सूची में 28 अप्रैल को परशुराम जयंती पर राजपत्रित अवकाश था लेकिन, अब नये आदेश में इसे र्निबधित अवकाश की सूची में शामिल कर दिया गया है। यानी अब परशुराम जयंती पर सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे। शासन ने कुल 15 सार्वजनिक अवकाश को र्निबधित अवकाश की सूची में शामिल किया है। अब कपरूरी ठाकुर जयंती -24 जनवरी, महर्षि कश्यप एवं महाराज गुहा-पांच अप्रैल, चेटी चंद- 29 मार्च, हजरत ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी का उर्स - 14 अप्रैल, चंद्रशेखर जयंती- 17 अप्रैल, परशुराम जयंती- 28 अप्रैल, महाराणा प्रताप जयंती- नौ मई, रमजान का अंतिम शुक्रवार- 23 जून, विश्वकर्मा पूजा- 17 सितंबर, अग्रसेन जयंती- 21 सितंबर, बाल्मिकी जयंती- पांच अक्टूबर, छठ पूजा पर्व- 26 अक्टूबर, बल्लभ भाई पटेल और नरेंद्र देव जयंती- 31 अक्टूबर, ईद-उ-मिलादुन्नवी- दो दिसंबर, चौधरी चरण सिंह जयंती को 23 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश नहीं होंग

Post a Comment

0 Comments