logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

GAMES : परिषदीय स्कूलों में खेल-खेल में हल करेंगी गणित के सवाल

SPORT, GAMES : परिषदीय स्कूलों में खेल-खेल में हल करेंगी गणित के सवाल

इलाहाबाद : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रओं को खेल-खेल में गणित के सवाल हल करने के टिप्स दिए जाएंगे। मास्टर ट्रेनर उन्हें प्रशिक्षित करेंगे। जिले के बीस ब्लाक के सुदूर क्षेत्रों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन आवासीय विद्यालयों में दो हजार छात्रएं अध्यनरत हैं। शिक्षा की मुख्य धारा से छात्रओं को जोड़े रहने के लिए यह स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। गणित व साइंस विषय पढ़ने में छात्रएं रुचि नहीं लेती है। गणित के सूत्रों को याद करने में घबराती हैं। गणित विषय में छात्रओं की रुचि पैदा करने के उद्देश्य से मास्टर ट्रेनर उन्हें गणित के सूत्र याद करने के तौर तरीके से परिचित कराएंगे।

उन्हें यह टिप्स देंगे कि हम कैसे व्यवहारिक बातों के माध्यम से गणित के जटिल से जटिल सूत्र को आसानी से याद कर गणित के सवालों को हल कर सकते हैं। इतना ही नहीं विज्ञान विषय पर फोकस होगा। प्रोजेक्टर के माध्यम से विज्ञान की दुनिया में होने वाली हलचल से छात्रओं को परिचित कराया जाएगा। ताकि विज्ञान की बारीकियों को आसानी से समझ सकें। उनके अंदर रुचि पैदा करने के उद्देश्य से यह कसरत कराई जाएगी। उप बेसिक शिक्षा अधिकारी अजरुन सिंह ने बताया कि गणित व साइंस विषय के प्रति अक्सर छात्रओं की रुचि कम होती है। इस विषय में छात्रओं की रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से मास्टर ट्रेनर द्वारा उन्हें विषय संबंधी टिप्स दिलाए जाएंगे।

Post a Comment

1 Comments

  1. 📌 GAMES : परिषदीय स्कूलों में खेल-खेल में हल करेंगी गणित के सवाल
    👉 http://www.basicshikshanews.com/2016/09/games.html

    ReplyDelete